राजनैतिक: युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भी छोड़ी कांग्रेस ddnewsportal.com

राजनैतिक: युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भी छोड़ी कांग्रेस  ddnewsportal.com

राजनैतिक: युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने भी छोड़ी कांग्रेस 

पाँवटा साहिब के रामपुरघाट में वर्तमान और पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों सहित दर्जनों शामिल हुए आम आदमी पार्टी में, कांग्रेस को बिखराव को समेट रही AAP

पाँवटा साहिब में कांग्रेस का कुनबा लगातार बिखरता जा रहा है। और इस बिखराव को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष ठाकुर समेट रहे हैं। बीते दिनों पूर्व बीडीसी सदस्य परविंद्र सिंह बिट्टू और चार बार के गोरखुवाला पंचायत प्रधान रमेश कुमार सहित दिग्गज कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। अब फिर से पांवटा साहिब कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बीते कल देर शाम रामपुरघाट में आप उम्मीदवार

मनीष ठाकुर की बैठक में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश राणा, फुलपुर पंचायत के वर्तमान उपप्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, फुलपुर पंचायत के पूर्व उपप्रधान नरेश कुमार, फुलपुर पंचायत के पूर्व वार्ड मेंबर सरवन सिंह, कुंजा पंचायत के पूर्व उपप्रधान राजकुमार, हरबंस, हरविंदर सिंह और पम्मी, जो सभी कांग्रेस से संबंधित रहे है, उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही साथ फुरकान वार्ड मेंबर बद्रीपुर पंचायत भाजपा से संबंधित रहे है, ने भी आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।मनीष ठाकुर ने सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया।