किरनेश जंग की अगुवाई मे पूर्व बीडीसी सदस्य कांग्रेस पार्टी मे शामिल- ddnewsportal.com

किरनेश जंग की अगुवाई मे पूर्व बीडीसी सदस्य कांग्रेस पार्टी मे शामिल- ddnewsportal.com

किरनेश जंग की अगुवाई मे पूर्व बीडीसी सदस्य कांग्रेस पार्टी मे शामिल 

सरकार और ऊर्जा मंत्री होने के बावजूद पांवटा साहिब मे भाजपा से किनारा करना उठा रहा सवाल, भाजपा पर दमनकारी नीतियों का लगाया आरोप।

प्रदेश मे भाजपा की सरकार है और इससे भी बड़ी बात पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के पास ऊर्जा मंत्री का ओहदा है। बावजूद इसके कोई पूर्व जन प्रतिनिधि भाजपा छोड़कर कांग्रेस मे शामिल हो जाएं तो सवाल उठना लाजिमी है। आज पांवटा साहिब विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानपुर देवड़ा में एक बैठक का आयोजन कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा

की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा द्वारा की जा रही पांवटा साहिब विधानसभा की अनदेखी पर चर्चा हुई एवं ग्रामीणों ने ख़राब सड़क, बिजली, स्वच्छ जल व खराब स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में रोष प्रकट किया। मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के पूर्व बीडीसी सदस्य बल्लूराम भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा। उन्होंने भाजपा पर दमनकारी नीतियों का आरोप लगाया और चौधरी किरनेश जंग के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा एवं आगामी चुनावों में

कांग्रेस के साथ चलने का प्रण लिया। बैठक में चौधरी किरनेश जंग ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस की सरकार में किये गए अनेकों विकास कार्यो के बारे में बताया। बैठक के बाद चौधरी किरनेश जंग ने जरूरतमंद ग्रामीणों को तिरपाले बांटी जिनसे वे बरसात के मौसम में खुद को भीगने से बचा सके एवं उनके घरों के चूल्हे ठंडे न हो। इसके लिए घर की जरूरत का सामान भी अपनी तरफ से मुहैया करवाया। इसके लिए ग्रामीणों ने उनका धन्यवाद किया एवं आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का साथ देने का वायदा किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, युवा नेता अरिकेश जंग, ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष एव पूर्व प्रधान मानपुर देवड़ा पंचायत कृष्ण कुमार/संदीप, पूर्व बीडीसी सदस्य बल्लू राम, पूर्व बीडीसी महिपाल, तोहिद अली, सितार मोहमद, साकिर अली, डॉक्टर अशोक, विपिन कुमार, मुरसलीन, अमृत, सुरेंद्र, पुष्पा, बबली, जगतू, भगतू, शेर सिंह, प्रीतम, परवीन, जॉनी आदि लोग मौजूद रहे