राजनैतिक: नया रिवाज बनायेंगे फिर सरकार बनायेंगे: कश्यप ddnewsportal.com

राजनैतिक: नया रिवाज बनायेंगे फिर सरकार बनायेंगे: कश्यप ddnewsportal.com

राजनैतिक: नया रिवाज बनायेंगे फिर सरकार बनायेंगे: कश्यप 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पाँवटा साहिब मंडल की बैठक में भाग भरा कार्यकर्ताओं में जोश

भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा पाँवटा साहिब मंडल की बैठक में भाग लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सोमवार को भाजपा चुनावी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और निवर्तमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में नया रिवाज बनने जा रहा है। फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का समर्थन इस बात के पूरे संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में अभूतपूर्व विकास करवाया है। जिसके डूते हम अवश्य ही जीत दर्ज करेंगे।


भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा साहिब में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है जो जीत का एक नया रिकार्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जी जान से पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पवन चौधरी, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, चरणजीत सिंह और राहुल चौधरी आदि सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।