स्पोर्ट्स: हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर पर पैसों की बरसात ddnewsportal.com

स्पोर्ट्स: हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर पर पैसों की बरसात ddnewsportal.com
फाइल फोटो: रेणुका ठाकुर, महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

स्पोर्ट्स: हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर पर पैसों की बरसात 

आईपीएल ऑक्शन में RCB ने खरीदा इतने करोड़ रूपये में...

भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर पर पैसों की बरसात हो गई। सोमवार को महिला आईपीएल के ऑक्शन में रेणुका ठाकुर को डेढ़ करोड रुपए की बड़ी रकम मिली है। रेणुका सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानि RCB ने अपनी टीम में शामिल किया है। महिला आईपीएल में रेणुका ठाकुर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पोशाक में नजर आएगी।

गोर हो कि रेणुका ठाकुर ने भारतीय टीम के लिए अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत WPL की सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी। ऑक्शन में शामिल हुई रेणुका ठाकुर ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा था। महिला आईपीएल के ऑप्शन ने बेटी रेणुका ठाकुर को पल भर में करोड़पति बना दिया।