हिमाचल: कैबिनेट की इस बैठक में होंगे अहम फैसले ddnewsportal.com

हिमाचल: कैबिनेट की इस बैठक में होंगे अहम फैसले  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक।

हिमाचल: कैबिनेट की इस बैठक में होंगे अहम फैसले

16 फरवरी को सुक्खू सरकार की दूसरी मंत्रिमंडल की मीटिंग, ये रहेगा खास...

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की दूसरी मंत्रिमंडल की बैठक 16 फरवरी वीरवार को दोपहर 12 बजे राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही मंत्रिमंडल की बैठक में 1 लाख नौकरियां, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने जैसे अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा डिनोटिफाई किए गये संस्थानों पर भी चर्चा हो सकती है कि किन संस्थानों को जरूरी बेस पर खोला जाना चाहिए।