फ्लैशबैक-2017: पाँवटा साहिब मे कांग्रेस चारो खाने हुई चित्त ddnewsportal.com

फ्लैशबैक-2017: पाँवटा साहिब मे कांग्रेस चारो खाने हुई चित्त  ddnewsportal.com

फ्लैशबैक-2017: पाँवटा साहिब मे कांग्रेस चारो खाने हुई चित्त

भाजपा के सुखराम चौधरी ने बनाया जीत का रिकॉर्ड़, हर राउंड में हासिल की बढ़त

अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के किरनेश जंग को 12619 मतों से दी करारी शिकस्त।

हिमाचल प्रदेश में चुनावी पारा चरम पर है। हर ओर चुनावी शोर सुनाई दे रहा है। हर दल अपने प्रचार के माध्यम से जनता से अपने लिए वोट जुटाने की कौशिश में लगे हुए है। सत्तासीन जहां विकास का हवाला देकर समर्थन मांग रहे हैं तो वहीं विपक्ष सत्ता में आने को इतना लालायित है कि गारंटी के माध्यम से लुभावने ऑफर जनता के बीच लेकर जा रहे है। लेकिन जनता आज इतनी समझदार तो हो ही गई है कि अच्छा बुरा सब समझती है। जनता जानती है कि कौन पूरे पांच वर्ष जनता की सेवा में लगा रहता है और कौन साढे चार साल जनता से दूरी बनाने के बाद फिर जनता के बीच जाकर वोट मांग रहा है। बहरहाल, यह आम जनमानस की अपनी सोंच है कि वह किस तरफ जाना चाहती है। क्या वह ऐसे व्यक्ति का चयन करना चाहती है जिस तक आसानी से और हर समय पंहुच बनी रहे या ऐसों को जो जनता तो क्या कार्यकर्ताओं के फोन तक नही उठाते। फैसला मतदाताओं ने करना है।
यहां तो हम आपको फ्लैशबैक सीरीज के माध्यम से वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के कुछ आँकडे ताजा करने जा रहे हैं। वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने जीत के अंतर का रिकॉर्ड़ बना दिया था। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के किरनेश जंग को 12919 के बड़े अंतर से पराजित किया जो पूरे प्रदेश मे सबसे बड़ी तीसरी जीत रही। यहां पर कुल 60925 मत डले थे जिसमे से भाजपा के सुखराम चौधरी को 36011 मत पड़े। कांग्रेस के किरनेश जंग को कुल 23392 वोट

मिले। लोगठबंधन पार्टी की मीना कुमारी को 484, निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह को 414 और नोटा मे कुल 624 वोट पड़े। इसके अतिरक्ति 143 वोट रिजेक्ट हुए। रिजेक्ट सभी वोट बेलेट पेपर वाले थे। पांवटा साहिब के तारुवाला स्कूल भवन मे सुबह आठ बजे मतगणना शुरु हो गई थी। कुल 14 टेबल पर मतगणना के सात राउंड हुए। बड़ी बात यह रही कि भाजपा के सुखराम चौधरी ने हर राउंड मे बढ़त हासिल की। पहले राउंड मे भाजपा के सुखराम चौधरी को कुल 5739 वोट मिले जबकि कांग्रेस के किरनेश जंग को 3862 मत प्राप्त हुए। पहले राउंड मे सुखराम चौधरी की लीड 1877 हो गइ थी जो हर राउंड के बाद बढ़ती गई। इसी प्रकार दूसरे राउंड मे भाजपा सुखराम चौधरी 5773 और किरनेश जंग कांग्रेस को 3450 मिले। इस राउंड मे भाजपा की लीड 1923 रही। तीसरे राउंड मे सुखराम चौधरी भाजपा 5357 और किरनेश जंग कांग्रेस 3236 मिले। भाजपा की इस राउंड मे लीड 2121 रही। चौथे राउंड मे सुखराम चौधरी भाजपा 5456 और किरनेश जंग कांग्रेस को 3860 मत पड़े। यहां भाजपा लीड 1596 थी। पांचवे राउंड मे सुखराम चौधरी भाजपा 5522 और किरनेश जंग कांग्रेस 2815 तक मिले। इस राउंड मे भाजपा की लीड 2737 बनी। छठे राउंड मे सुखराम चौधरी भाजपा 4133 और किरनेश जंग कांग्रेस को 3191 वोट मिले। यहां पर भी भाजपा की लीड 942 रही। इसी प्रकार सातवें और अंतिम राउंड मे सुरखराम चौधरी भाजपा को 4017 और कांग्रेस के किरनेश जंग को 2837 वोट मिले। इस राउंड मे भी भाजपा की बढ़त 1180 रही। इसके अलावा कुल 685 पोस्टल बेलेट मे भी सुखराम चौधरी ने 243 मतो की बढ़त हासिल की। इस प्रकार सातों रांउड की बढ़त व पोस्टल बेलेट के आधार पर भाजपा के सुखराम चौधरी 12619 मतो से विजयी घोषित किए गए।
ऐसे में पिछले विधानसभा चुनाव में तो भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस के प्रत्याशी को चारो खाने चित्त क दिया था। अब इस बार परिणाम क्या रहते हैं ये तो 8 दिसंबर को पता चलेगा। लेकिन  प्रचार में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है।