राजनैतिक: कांग्रेस ने निष्कासित किये 6 बागी नेता... ddnewsportal.com

राजनैतिक: कांग्रेस ने निष्कासित किये 6 बागी नेता... ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

राजनैतिक: कांग्रेस ने निष्कासित किये ये 6 बागी नेता

पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर छह वर्ष के लिए किया बाहर, देखें कौन-कौन शामिल है सूची में...

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से बगावत कर चुनाव में पार्टी के विरुद्ध काम कर रहे छह नेताओं पर निष्कासन की गाज गिरी है। पार्टी ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दो पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और जगजीवन पाल समेत छह नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी हाईकमान ने इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक

कार्रवाई कर ये आदेश जारी किए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह कार्रवाई की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने पच्छाद से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को पर्चा भरा है। वहीं, सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन सभी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।