जयराम ठाकुर को विधानसभा चुनाव को ये बड़ी जिम्मेदारी ddnewsportal.com

जयराम ठाकुर को विधानसभा चुनाव को ये बड़ी जिम्मेदारी  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश।

जयराम ठाकुर को विधानसभा चुनाव को ये बड़ी जिम्मेदारी

डाॅ राजीव बिंदल प्रबंधन समिति अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जारी किये आदेश

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ माह से चुनावी मोड पर आ चुकी भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए दो अहम समीतियों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिये हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक डॉ. राजीव बिंदल को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इन दोनों प्रमुख समितियों के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्दी ही इन समितियों के सदस्यों की भी घोषणा हो जाएगी। यह आदेश भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मंत्रणा के बाद जारी किए गए हैं। तो इस तरह आगामी विधानसभा चुनाव के संचालन की कमान जहां अब मुख्यमंत्री जयराम के पास रहेगी तो चुनाव प्रबंधन का जिम्मा डॉ. बिंदल के पास रहेगा।


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से टिप्स लेने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 25 अगस्त को कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय होगी। यह बैठक शिमला में होगी। हालांकि इसके लिए अभी स्थान तय नहीं है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रस्तावित इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जमवाल समेत अन्य तमाम नेता मौजूद रहेंगे।