जनता मंहगाई की मार से त्रस्त... सरकार मंहगी गाडियाँ खरीदने मे मस्त ddnewsportal.com

जनता मंहगाई की मार से त्रस्त... सरकार मंहगी गाडियाँ खरीदने मे मस्त ddnewsportal.com
शिलाई : पांशी बेल्ट के बाग आबडा मे महिला मंडल भवन के लोकार्पण पर पंहुचे विधायक हर्ष वर्धन चौहान।

जनता मंहगाई की मार से त्रस्त...सरकार मंहगी गाडियाँ खरीदने मे मस्त

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं शिलाई के विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने घेरी प्रदेश सरकार

प्रदेश की जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है और प्रदेश की भाजपा सरकार अपने मंत्रियों के लिए मंहगी से महंगी गाडियाँ खरीद रही है। यह आरोप हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, बिलासपुर जिला के प्रभारी एवं शिलाई के विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पांशी बेल्ट के बाग आबडा मे भाजपा सरकार पर लगाए। वह यहां पर डेढ़ लाख रूपये की लागत से निर्मित महिला मंडल भवन के लोकार्पण पर पंहुचे थे।

इस दौरान हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को जिताना है ताकि काँग्रेस पार्टी मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार व जयराम सरकार के जुमलों से परेशान है। सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर मोदी सरकार की नाकामियों को बताये। उनके झूठ, फरेब व जुमलेबाजी को लोगो के समक्ष रखे। बतायें कि किस प्रकार किसान आत्महत्या करने को मजबूर है, युवा बेरोजगार है, रेप, हत्या, अवैध खनन चरम सीमा पर है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। सरकारी अफसरों के तबादले किये जा रहे है। जिस कारण सरकारी काम बाधित हो रहा है। विधायक ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने देश की जनता से धोखा किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में जो भी वायदे किए उनमे से एक भी पूरा नही किया। सिर्फ लोगो को ठगा है जिसका जवाब जनता जरूर देगी। उन्होने कहा कि मोदी सरकार सैनिको की शहादत पर भी राजनीति कर रही है। हमारे वीर सैनिक शहीद हो रहे। उन्हें कोई मुआवजे की घोषणा नही कर रही है। सड़क, पानी और कई सुविधा के लिए जनता त्राहि त्राहि मचा रही है। परन्तु जनता के कामो को छोड़कर बीजेपी को बूथ मजबूत करने व विस्तारक बनाने की पड़ी है। इससे भला जनता को क्या फायदा होगा। उन्होने हिमाचल की बीजेपी सरकार को भो आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जयराम सरकार हर मोर्च पर फेल हो रही है। बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। रेप, हत्या जैसी घटना रोज हो रही है। पांवटा साहिब मे माइनिंग गार्ड की मौत इसका उदाहरण है। नशे का कारोबार चरम सीमा पर है, कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है, और जयराम सरकार मस्त है। उन्हें जनता की परवाह ही नही है। जय राम सरकार को 3 साल होने को है लेकिन अभी तक कांग्रेस के किये कामो का उदघाटन भी नही कर पा रहे है। जिससे जनता को जो सुविधा मिलनी थी वह भी नही मिल रही। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जनता मंहगाई की मार से जूझ रही है लेकिन बीजेपी सरकार  मंत्रियों के लिए नई नई गाड़िया खरीद रही है। बच्चो को स्कूल बैग व स्कॉलरशिप का वादा किया था वो भी पूरा नही किया। इससे पूर्व विधायक के समक्ष स्थानीय लोगों ने सड़क व नवयुवक मंडल भवन, महिला मंडल भवन में फर्नीचर की मांगे रखी।  जिस पर हर्षवर्धन चौहान ने 5 लाख 21 हजार रूपये देने की घोषणा की। जिसमे 3 लाख नवयुवक मडल भवन के लिए, 2 लाख रूपये लिंक रोड बाग और 21 हजार रुपये महिला मंडल भवन आबाडा को फर्नीचर के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रदेश काँग्रेस कमेटी सदस्य अमर सिंह कपूर, कफोटा ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मामराज ठाकुर, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस महासचिव गुलाब सिंह चौधरी,  शिलाई महिला ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्षा सविता तोमर, ग्राम पंचायत प्रधान सुरतो देवी आदि भी मौजूद रहे।