Himachal News: सिरमौर के पास ही रहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद ddnewsportal.com

Himachal News: सिरमौर के पास ही रहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद ddnewsportal.com
फाइल फोटो: डाॅ राजीव बिंदल।

Himachal News: सिरमौर के पास ही रहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद 

पार्टी आलाकमान ने तेजतर्रार नेता डाॅ राजीव बिंदल को सौंपी कमान, संगठन महामंत्री भी चेंज...

भाजपा प्रदेश के नये अध्यक्ष की अटकलों के बीच भाजपा आलाकमान ने इस पद पर नई नियुक्ति कर दी है। पद सिरमौर जिला के पास ही रहा है। पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप के पद छोड़ने की इच्छा के बाद हाइकमान ने सिरमौर के नाहन से पूर्व विधायक डाॅ राजीव बिंदल को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही संगठन मंत्री की बदल दिये गये हैैंं। 

जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नड्डा ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री को भी बदल दिया है। पवन राणा को दिल्ली भेज दिया गया है।

उनके स्थान पर संगठन महामंत्री की कमान अब सिद्धार्थन को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा का एक खेमा संगठन महामंत्री से भी नाराज चल रहा था। तत्कालीन विधायक रमेश धवाला कई बार खुलकर पवन राणा के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस्तीफे की अटकलों पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने इस्तीफा देने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आग्रह किया है कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। अब लोकसभा चुनाव नजदीक है। लिहाजा, किसी और को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाए।