Himachal News: यहाँ घर में घुसा तेंदुआ तो हुआ कुछ यूं... ddnewsportal.com

Himachal News: यहाँ घर में घुसा तेंदुआ तो हुआ कुछ यूं...
कुत्ते को निवाला बनाने का चक्कर पड़ गया भारी, जानिए पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश में एक तेंदुए को कुत्ते को निवाला बनाने का चक्कर भारी पड़ गया। तेंदुआ एक घर में घुस गया लेकिन उसके बाद जो हुआ वो बड़ा रोचक है। मामला मंडी जिला के करसोग उपमंडल के केलोधार का है। यहां के पेंदों गांव में देर रात पालतू कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में तेंदुआ एक मकान के घुस
गया। घर के सदस्यों को जैसे ही इस बात का पता चला, उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। मकान मालिक सोमकृष्ण ने बताया कि जिस समय तेंदुआ घर के स्टोर में घुसा, उस समय घर पर उनका बेटा ही था। बेटे ने उन्हें बताया कि गोशाला स्टोर में कुत्ते घुस आए हैं, लेकिन बाद में ऊपर की मंजिल के लकड़ी के फर्श के बीच से देखा तो हैरान रह गए। भीतर तेंदुआ
था। इसकी सूचना वन विभाग और करसोग पुलिस को दी गई। इस पर सुंदरनगर से वन विभाग के वाइल्डलाइफ की टीम को बुलाया गया। ऐसे में सुबह करीब 4 बजे तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोश कर घर से बाहर निकालकर पिंजरे में कैद किया गया। इसे बाद में करसोग लाया गया है।
रेस्क्यू टीम में सुंदरनगर से डॉ. कैलाश के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम करसोग पहुंची थी। तेंदुआ देर रात करीब 10 बजे रिहायशी मकान के एक स्टोर में घुसा था। करसोग वन मंडल के डीएफओ कृष्ण बाग नेगी का कहना है कि रेस्क्यू के बाद तेंदुए पर काबू पाया गया है। फिलहाल तेंदुए को करसोग लाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में और तेंदुए होने की भी आशंका है। इसके लिए वन विभाग गश्त बढ़ा रहा है।