Sirmour: सहायता संकल्प सोसायटी ने फिर दिलाया बेसहारा को सहारा  ddnewsportal.com

Sirmour: सहायता संकल्प सोसायटी ने फिर दिलाया बेसहारा को सहारा  ddnewsportal.com

Sirmour: सहायता संकल्प सोसायटी ने फिर दिलवाया बेसहारा को सहारा 

नाहन के आसपास सड़क पर घूम रहे दो युवकों को पंहुचाया अपना घर आश्रम भरतपुर 

जिला सिरमौर में समाजसेवा की मिसाल पेश कर रही सामाजिक संस्था सहायता संकल्प सोसाइटी के प्रयासों से फिर से दो बेसहारा को सहारा मिल गया है। संस्था ने सडक पर घूमने वाले दो युवकों को अपना आश्रम भरतपुर राजस्थान पंहुचाया है, जहां इनका बाकी का जीवन आराम से गुजरेगा। 


संस्था के संचालक पवन बोहरा ने बताया कि दो व्यक्ति कम से कम 5-6 महीने से जिला सिरमौर नाहन में सड़क पर घूम रहे थे। कभी यह खाना खाते कभी भूखे ही सो जाते। इन दोनों की उम्र देखने में 20 और 30 के बीच में लगती है। स्थानीय लोगों के द्वारा जब हमारी संस्था को सूचित किया गया तो संस्था के सदस्य गौरव शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया। इन दोनों की हालत बहुत नाजुक थी। एक नाहन दिल्ली गेट के पास पड़ा था, जहां पर दिन-रात

हजारों लोग रहते हैं किसी ने सुध नहीं ली। वहीं, दूसरा रेणुका रोड के नजदीक दोसड़का पर पड़ा था, उसको फिर भी आसपास के दुकानदार खाना दे देते थे। उसके बाद संस्था द्वारा 23 अप्रैल को पुलिस वेरिफिकेशन के बाद इन दोनों व्यक्ति को नाहन से वाया दिल्ली होते हुए अपना घर आश्रम भरतपुर, जिसकी दूरी अप डाउन 1100 किलोमीटर है, इन दोनों को सहायता संकल्प सोसायटी द्वारा भरतपुर राजस्थान आश्रम पहुंचाया गया। जहां

इनका बचा हुआ जीवन अब आराम से व्यतीत होगा। पवन बोहरा ने कहा कि अपना घर आश्रम राजस्थान बधाई का पात्र है, जहां पर सैकड़ों बेसहारा लोगों को आश्रय दी जाती है। संस्था के संचालक पवन बोहरा द्वारा सूचित किया जाता है कि अगर इस तरह के कोई व्यक्ति दिखे तो संस्था को संपर्क करें। गोर हो कि संस्था इस प्रकार सड़क पर घूमते बेसहारा और मानसिक रुप से परेशान कई लोगों को अपना आश्रम तक ले जा चुके है। जहां उनका जीवन आराम से व्यतीत हो रहा है। कई लोग ठीक होकर अपने घर भी जा चुके है।