Twitter ने बदल दिया Logo: उड़ गई चिड़िया अब होगी ये पहचान और ऐसे ओपन होगा ट्विटर... ddnewsportal.com

Twitter ने बदल दिया Logo: उड़ गई चिड़िया अब होगी ये पहचान और ऐसे ओपन होगा ट्विटर... ddnewsportal.com

Twitter ने बदल दिया Logo: उड़ गई चिड़िया अब होगी ये पहचान और ऐसे ओपन होगा ट्विटर...

Twitter की चिड़िया उड़ गई है, अब आपको चिड़िया की जगह ट्विटर पर कुछ और देखने को मिलेगा क्योंकि एलन मस्क ने Logo बदल दिया है। 
जी हां, सोशल प्लेटफार्म पर ट्विटर (Twitter) यूजर्स के लिए ये बड़ी खबर है। यदि आपको अपने अकाउंट पर चिड़िया नजर न आए तो हैरान मत होना। क्योंकि Twitter का लोगो बदला जा चुका है। अब तक ट्विटर के लोगो में चिड़िया दिखती थी, लेकिन अब X दिखेगा। Twitter ओनर Elon Musk ने कहा है कि अब X.com ओपन करने से twitter ओपन हो जाएगा। अब ट्विटर को ट्विटर नहीं बल्कि X कहा जा सकता है। हालांकि अभी Twitter.com डोमेन भी ऐक्टिव रहेगा, लेकिन ये कब तक ऐक्टिव रहेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है।

आज की सोशल प्लेटफार्म की बड़ी खबर ये है कि Twitter अब X है। X.com ओपन करने पर आप Twitter पर पहुंच जाएंगे। Twitter का लोगो बदला जा चुका है। अब चिड़िया की जगह आपको X दिखेगा। अब आप Tweet नहीं शायद Xweet करेंगे... दरअसल, Twitter के मालिक Elon Musk ने Twitter ब्रांड को खत्म करने की तैयारी पूरी कर ली है और अब इस माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म का नया दौर शुरू हो चुका है।
Twitter का लोगो और नाम के साथ अब नया URL (X.com) भी आ गया है। अब आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे। हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके उन्हीं तमाम सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

जैसे कि Twitter ब्रांड खत्म करने के पीछे क्या मकसद हो सकता है? बने बनाए ब्रांड को क्यों खत्म कर रहे हैं मस्क? नाम बदलने से क्या बदल जाएगा? वगैरह.. वगैरह..

X लाने के पीछे Elon Musk का एक बड़ा प्लान है। मोटे तौर पर कहें तो इस प्लैटफॉर्म से उन्हें ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू जेनेरेट करना है।

Twitter खरीदने के समय ही मस्क ने अपना प्लान क्लियर कर दिया था। उन्होंने कहा था कि Twitter को खरीदना X की शुरुआत के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। 

Twitter काफी समय से नुकसान में रहा है और Elon Musk ने इसे काफी पैसे दे कर खरीदा है, इसलिए जाहिर है वो चाहेंगे कि पैसे भी खूब कमाएं, लेकिन ये उन्हें भी पता है कि सिर्फ Twitter से ये काम हो नहीं सकता, इसलिए उन्होंने अपनी स्ट्रैटिजी के मुताबकि इसमें बड़े बदलाव लाने शुरू कर दिए हैं। पहले वेरिफिकेशन के लिए पैसे और ट्विटर ब्लू की शुरुआत और अब ये नया दांव।

Elon Musk ने कहा है कि जल्द ही Twitter ब्रांड ख़त्म कर दिया जाएगा और इसे X के साथ रिप्लेस कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने नए लोगो का डिज़ाइन भी जारी कर दिया।

अप्रैल से ही हुई थी बदलाव की शुरुआत- 

Elon Musk ने काफी पहले ही Twitter को X Corp में तब्दील कर दिया था। इस साल अप्रैल से ही Twitter ने अपने पार्टनर्स से ऑफिशियल डिलींग के लिए X Corp का नाम यूज करने को कहा था।

सुपर ऐप के तर्ज पर काम करेगा X -

Elon Musk को चीनी ऐप We Chat काफ़ी पसंद है और उन्होंने काफ़ी पहले भी कहा था कि वो We Chat जैसा कुछ लाना चाहते हैं। आपको बता दें कि WeChat चीन का एक सुपर ऐप हैं जहां हर तरह की सर्विस मिलती है। सुपर ऐप का कॉनसेप्ट ये है कि एक ऐप में अलग अलग सर्विस। जैसे सोशल मीडिया, पेमेंट सर्विस, टिकट बुकिंग सर्विस, गेमिंग सर्विस और दूसरी यूटिलिटी बेस्ड सर्विस दी जाती है।

X.com पर ना सिर्फ ट्विटर बल्कि Elon Musk अपनी दूसरी कंपनियों को भी रीडायरेक्ट कर सकते हैं। Tesla, SpaceX, Neuralink, The Boring Company से लेकर Starlink जैसे अपने दूसरे प्रोजक्ट को भी Elon Musk X.com डोमेन पर शिफ्ट कर सकते हैं। यानी X.com ओपन करने पर Elon Musk की तमाम कंपनियों का इंटरफेस खुल सकता है। हालांकि ये अभी साफ नहीं है. 

Elon Musk ने कहा है कि X एक टर्म है जहां हर कुछ किया जा सकता है। आने वाले समय में X प्लैटफ़ॉर्म पर कई अलग अलग सर्विस दी जा सकती है।
अब ये ऑफिशियल है कि इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट का नया दौर शुरू हो चुका है। पुराना लोगो और ब्रांड को धीरे धीरे पूरी तरह ख़त्म कर दिया जाएगा। Elon Musk ने इंटर्नल ईमेल में अपने कर्मचारियों से Twitter की जगह X नाम यूज करने के लिए कह दिया है।

X और Elon Musk का पुराना रिश्ता-

एक ट्वीट में मस्क ने कहा कि उन्हें X लेटर पसंद है। लेकिन ये मामला अभी का नहीं है, काफी पुराना है। साल 1999 में Elon Musk ने X.com की शुरुआत की थी, हालाँकि वो उसमें co-founder के तौर पर थे। बाद में इसे मस्क ने अपने दूसरे स्टार्टअप PayPal के साथ मर्ज़ कर दिया था। Paypal फिलहाल दुनिया के बड़े पेमेंट गेटवे में से एक है।
हालाँकि, 2017 में Elon Musk ने PayPal से X.com डोमेन ख़रीद लिया था। अब X.com पर Twitter पर रीडाइरेक्ट कर दिया गया है, यानी आप ब्राउज़र में X.com ओपन करेंगे तो आप ट्विटर (X) पर जाएँगे।

अब ट्वीट को क्या कहेंगे?  Tweet or Xweet? 

X आने के बाद अब ट्विटर यूजर्स सोच रहे हैं कि Tweet को क्या कहेंगे। इनमे से कई कह रहे हैं कि Xweet कहेंगे, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि Xweet सुनने में स्वीट जैसा साउंड कर रहा है और ये मजेदार भी होगा। Twitter को क्या कहा जाएगा? Twitter यूजर्स खुद को क्या X यूजर कहेंगे...ऐसे कई सवाल हैं जिनका अब तक कोई जवाब नहीं है।

हालांकि, Twitter में किया जा रहा ये बड़ा बदलाव काफ़ी लोगों को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस बदलाव को लेकर लोग Elon Musk की आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये काफ़ी कन्फ्यूजिंग है और इससे यूज़र्स इस प्लैटफ़ॉर्म से किनारा कर लेंगे। अब ये तो भविष्य के गर्भ में छिपा है कि लोग इस नये लोगो को पसंद करेंगे या नापसंद।