CBSE का जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित ddnewsportal.com

CBSE का जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित ddnewsportal.com

CBSE का जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित 

17 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल, यहां चेक करें अपना रिजल्ट...

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सीबीएसई रिजल्ट 2023 का इंतजार समाप्त हो गया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 12 मई को सुबह 11 बजे कर दी गई है। इसके बाद बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद सचिव संयम भारद्वाज ने कहा, "12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट का प्रतिशत पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है। लड़कियों ने फिर से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लड़कियों में 90% से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया। यदि कोई छात्र 5 में से एक विषय में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी जो जुलाई में आयोजित की जाएगी।"

रीजन के अनुसार सफलता का प्रतिशत निम्नलिखित हैं:-

त्रिवेंद्रम - 99.91 फीसदी
बेंगलूरू- 98.64 फीसदी
चेन्नई - 97.40 फीसदी
दिल्ली वेस्ट - 93.24 फीसदी
चंडीगढ़ - 91.84 फीसदी
दिल्ली ईस्ट - 91.5 फीसदी
अजमेर - 89.27 फीसदी
पुणे - 87.28 फीसदी
पंचकूला - 86.93 फीसदी
पटना  - 85.47 फीसदी