Electric Vehicles News: सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज होगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कार- ddnewsportal.com

Electric Vehicles News: सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज होगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कार- ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

Electric Vehicles News: सिर्फ 15 मिनट में फुल चार्ज होगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कार

800KM रेंज वाली EV कार हुई पेश, जानिए संभावित कीमत..

यह सभी जानते हैं कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का है। हर ऑटोमोबाइल कंपनी अब एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में उतार रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रतिस्पर्धा के इस दौर में Li Auto ने भी एक शानदार इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतारने की योजना बनाई है। Li Auto ने एक आयोजन के दौरान सुपर फ्लैगशिप मॉडल Li MEGA का ऐलान कर दिया है। कंपनी द्वारा पेश की जा रही यह नई इलेक्ट्रिक कार (EV ) इसी साल यानी 2023 के आखिर में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। Tesla ने इसकी शुरुआत की थी और अब चीनी कंपनियां भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। हाल ही में चीनी कंपनी दुनिया की लीडिंग ईवी कंपनी बन गई है।


आज के आर्टिकल में हम आपको Li Auto की नई कार Li MEGA के बारे में बतायेंगे।

Li MEGA की अनुमानित कीमत- 

Li MEGA की अनुमानित कीमत $70160 होने वाली है। वही लॉन्चिंग की बात की जाए तो यह साल 2023 के आखिर में लॉन्च हो सकती है।

क्या है Li MEGA में खास- 

खासियत की बात की जाए तो कंपनी ने अपनी इस नई Li MEGA में एडवांस टेक्नोलॉजी जोड़ी है। जिसके पश्चात इसमें आपको 15 मिनट में फुल चार्ज होने वाली बैटरी मिलती है। और इसकी रेंज 800 किलोमीटर तक बताई जा रही है। 


बता दें कि कंपनी एक चार्जिंग सॉल्यूशन भी तैयार कर रहा है जो कि 500 किलोवाट से ज्यादा की चार्जिंग पावर प्रदान कर पाएगा। वहीं कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि वह इस महीने शंघाई और बीजिंग में अपने सिटी एनओए फीचर की इंटरनल टेस्टिंग शुरू कर देगी। दरअसल सिटी एनओए एक ऐसा self-driving फीचर है जो कि वाहन को इंसान इनपुट के बिना शहर की सड़कों पर नेविगेट करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा कंपनी loxiang tongxue नाम का एक नया इन कार वॉइस असिस्टेंट तैयार करने पर भी विचार कर रही है जो कि माइंड जीपीटी पर आधारित होने वाला है।
फिलहाल Lixiang Tongxue के ऊपर काम चल रहा है। इसमें कई प्रकार की सर्विस प्रदान की जाएगी। जिसमें यूजर को यह भी सिखाया जाएगा कि कैसे ड्रॉ या फिर प्रोग्राम करना है। वही नेचुरल भाषाओं को समझने की अपनी क्षमता के साथ यह काफी ज्यादा मदद प्रदान करेगा। यहां यह भी जानना जरूरी है कि Li Auto की लाइन अप में 6 सीटर फ्लैगशिप फैमिली एसयूवी जिसमे Li L8, Li L9 और Li ONE शामिल है तो वहीं एक 5 सीटर फ्लैगशिप suv Li L7 भी है।