Paonta Sahib: जब यमुना नदी में फंस गये तीन बच्चे... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जब यमुना नदी में फंस गये तीन बच्चे...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: जब यमुना नदी में फंस गये तीन बच्चे

परिजनों के फूले हाथ-पैर, फिर स्थानीय गोताखोरों ने उठाया ये कदम...

हिमाचल प्रदेश में माॅनसून आने से पहले ही भारी बारिश से हर ओर तबाही का मंजर सामने आ रहा है। कहीं भारी बारिश से नदी नाले में गाड़ियां बह रही है तो कहीं लोग फंस रहे हैं। कहीं सैंकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो रही है तो कहीं सड़कें बंद हो रही है। सिरमौर जिला में भी रविवार को दोपहर तक खूब बारिश हुई। इसी के चलते यमुना, गिरि और बाता नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। इसी बीच पांवटा साहिब में एतिहासिक देईजी साहिबा, श्री राम मंदिर के नीचे बह रही यमुना नदी में नहाते हुए तीन बच्चें फंस गये। एक बार तो परिजनों के हाथ-पैर फूल गये लेकिन फिर स्थानीय गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को रेस्क्यू कर लिया। 


जानकारी के मुताबिक पाँवटा साहिब यमुना घाट पर तैनात गोताखोर शिवा, राजेंद्र और लक्की को सूचना मिली कि तीन बच्चे श्री राम मंदिर के पास यमुना नदी में नहा रहे थे, इस दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे तीनों बच्चे यमुना नदी में फंस गए।  जिसके बाद यमुना तट पर तैनात गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और ट्यूब के जरिए नदी के बीच जाकर तीनों बच्चों को रेस्क्यू कर किनारे पहुंचाया। तीनों बच्चे जिनकी उम्र 11 साल के आसपास है जो नहाने के लिए यमुना नदी पर उतरे थे। जिसके बाद बरसाती पानी आ जाने से तीनों यमुना नदी पर फंस गए।  जिसके बाद यमुना तट पर तैनात स्थानीय गोताखोरों द्वारा इनको निकाला गया। उधर, डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि तीन बच्चो के यमुना नदी में फसने सूचना उन्हें मिली थी, पुलिस की टीम पहुंचने से पहले गोताखोरों द्वारा उन्हें निकाल लिया गया था। उन्होंने कहा कि लोगो को बरसात के दौरान नदी-नालो से दूर रहने की अपील की गई है।