कमरऊ पंचायत के प्रधान का बलदेव तोमर के प्रति नजरिया ddnewsportal.com

कमरऊ पंचायत के प्रधान का बलदेव तोमर के प्रति नजरिया  ddnewsportal.com

कमरऊ पंचायत के प्रधान का बलदेव तोमर के प्रति नजरिया

पढ़ें युवा पंचायत प्रतिनिधि मोहन ठाकुर ने जनता से क्या की अपील, आखिर क्यों कहा कि...

नागरिक उपमंडल कफोटा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कमरऊ के युवा पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के समर्थन में अपील कर रहे हैं। ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने बलदेव तोमर का क्षेत्र के लोगों से भी समर्थन करने का आह्वान किया, ये हम इस खबर के माध्यम से पढ़ेंगे। 
दरअसल, गत माह केंद्रीय कैबिनेट में हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने के निर्णय को स्वीकृति दी गई है। पंचायत प्रधान को लगता है कि ये सब क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के प्रयासों से संभव हो पाया है। जारी प्रेस बयान में प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि शिलाई क्षेत्र की जनता को इस बार बलदेव तोमर को निर्विरोध विधायक घोषित कर देना चाहिए। 

उन्होंने कहा है कि हाटी मामले के लटकने से सभी युवाओं के भविष्य का दरवाजा बंद था। लेकिन हाटी पुत्र बलदेव तोमर ने हाटी के भविष्य का 55 साल से बन्द दरवाजे को एक झटके में खोल दिया। हर सदी में एक ऐसा नायक जन्म लेता है जो अपने समय मे पूरे रिकॉर्ड के साथ इतिहास को ही पलट कर रख देता है। वह शख्स बलदेव सिंह तोमर है। अब की बार शिलाई के ही बेटे ने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय करके ही दम लिया। हाटी का सबसे बड़ा काम होने के बाद लोगों को बताने की आवश्यकता तो नही पड़नी चाहिए। इसलिए जनता को भी अपना फर्ज अदा करना चाहिए। शिलाई क्षेत्र की तम्माम जनता के पास यही सुनहरा अवसर है कर्ज को उतारने का।