Paonta Sahib: होला मोहल्ला कार्यक्रम का हुआ आगाज ddnewsportal.com

Paonta Sahib: होला मोहल्ला कार्यक्रम का हुआ आगाज ddnewsportal.com

Paonta Sahib: होला मोहल्ला कार्यक्रम का हुआ आगाज 

गुरुद्वारा पांवटा साहिब मे कार्यक्रम शुरू, 5 को भोग श्री अखंड पाठ साहिब, 6 मार्च को नगर कीर्तन तो 7 को सजेगा कवि दरबार...

पाँवटा साहिब के ऐतिहासिक 339वां होला मोहल्ला पर गुरूद्वारा श्री पाँवटा साहिब में कार्यक्रम का आगाज हो गया है। 5 मार्च को तीन दिवसीय भोग श्री अखंड पाठ साहिब रखे जायेंगे। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब मे इस बार 339वां होला महल्ला शुक्रवार से शुरु हो गया है। यह महल्ला आगामी 08 मार्च तक बड़ी श्रद्वा व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मुख्य आयोजन के लिये गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है। गुरुद्वारा साहिब को भव्य तरीके से सजाया गया है। प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के उपप्रधान जत्थेदार सरदार हरभजन सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह और कैशियर गुरमीत सिंह आदि ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब मे होला महल्ला पर 05 मार्च रविवार को सुबह 6 बजे शीष महल मे भोग श्री अखंड पाठ साहिब तथा कीर्तन दरबार से शुरु होगा। 06 मार्च सोमवार को दोपहर 1 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा तथा 1 बजे के बाद नगर मे भव्य कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान गतका पार्टियों साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा पांवटा, श्री गुरू हरगोबिंद साहिब सशस्त्र विद्यालय

जगाधरी एंवम पांवटा अपने जौहर दिखाएंगे। उन्होने बताया कि 07 मार्च बुधवार को पूर्णिमा के अवसर पर अंदर दीवान सुबह साढ़े नो बजे से सांय 4 बजे तक सजेगा तथा इसी पंडाल मे रात को कवि दरबार सजेगा। जिसमें उच्च कोटि के पंथक कवि अपने सुंदर रचनाओं सुनाकर संगतो को निहाल करेंगे। इसमें गुरू घर के महान कीर्तनीय ढाढी जत्थे, गुरमत प्रचार एंव विद्वान संगतो को निहाल करेगे। 08 मार्च गुरूवार को होली के दिन बाहर खुले पंडाल मे दीवान सजेगा। इसी दिन निशान साहिब की सेवा व अमृत संचार प्रातः 10 बजे से आरंभ हो जाएगा। इस दौरान 24 घंटे लंगर लगेगा। गोर हो कि पांवटा साहिब मे गुरुद्वारा साहिब द्वारा जहां होला महल्ला का आयोजन किया जाता है, वहीं नगर परिषद द्वारा होली मेले का आयोजन किया जाता है। होला मोहल्ला 03 मार्च से आठ मार्च तक चलेगा जबकि होली मेला 08 मार्च से 19 मार्च तक मनाया जाएगा।
                                                                                                                 बाॅक्स

6 मार्च को निकलेगा नगर कीर्तन-

6 मार्च सोमवार को दोपहर 1 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा तथा 1 बजे के बाद नगर मे भव्य कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान गतका पार्टियों साहिबजादा अजीत सिंह अखाड़ा पांवटा, श्री गुरू हरगोबिंद साहिब सशस्त्र विद्यालय जगाधरी एंवम पाँवटा अपने जौहर दिखाएंगे।

                      बाॅक्स

07 मार्च को सजेगा कवि दरबार-

07 मार्च मंगलवार को पूर्णिमा के अवसर पर खुले पंडाल मे बाहर दीवान सुबह साढ़े नो बजे से सांय 4 बजे तक सजेगा तथा इसी पंडाल मे रात को कवि दरबार सजेगा। जिसमें उच्च कोटि के पथंक कवि अपनी सुंदर रचनाओं को सुनाकर संगतो को निहाल करेंगे। इसमें गुरू घर के महान कीर्तनीय ढाढी जत्थे, गुरमत
प्रचार एंव विद्वान संगतो को निहाल करेगे।