हिमाचल: विधानसभा के बजट सत्र के लिए सरकार का बड़ा फैसला ddnewsportal.com

हिमाचल: विधानसभा के बजट सत्र के लिए सरकार का बड़ा फैसला  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश।

हिमाचल: विधानसभा के बजट सत्र के लिए सरकार का बड़ा फैसला

भाजपा की पूर्व सरकार के खिलाफ करेगी ये काम, जनता को बतायेंगे...

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बजट सत्र के लिए बड़ा फैसला लिया है। पूर्व की भाजपा सरकार का कथित वित्तीय कुप्रबंधन दिखाने को सुक्खू सरकार विधानसभा के बजट सत्र में श्वेत पत्र लाएगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने किस प्रकार हिमाचल को आर्थिक बदहाल किया है। इसकी जानकारी विधानसभा से लेकर जनता के बीच जाकर बताई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सरकार और संगठन में समन्वय को और मजबूत बनाने के लिए हर माह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में एक दिन एक मंत्री को बैठाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से इस बारे में बीते दिनों चर्चा हुई थी। गुरूवार को मैंने खुद पार्टी मुख्यालय में बैठकर समस्याएं सुनकर इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल एवं नीरज नैयर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी मौजूद रहे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विधायक दल की बैठक में लगातार बढ़ रही महंगाई और गैस सिलिंडरों के दाम में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजना चाहिए।