Shimla: प्रनीता शर्मा को प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की कमान ddnewsportal.com

Shimla: प्रनीता शर्मा को प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की कमान  ddnewsportal.com

Shimla: प्रनीता शर्मा को प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की कमान

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मनोनीत, प्रदेश की कार्यकारिणी गठित करने को अधिकृत

शिमला की प्रनीता शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली है। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने मंच का विस्तार करते हुए हिमाचल प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर प्रनीता शर्मा को मनोनीत किया है। यह

मनोनयन मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार जेमिनी, राष्ट्रीय महामंत्री हरिकिशन शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा देवी तिवाड़ी की अनुशंसा से किया है। प्रनीता शर्मा को संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के मंच सदस्य बनाने और कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया गया है। इनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण हिमाचल प्रदेश रहेगा। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि प्रनीता शर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ के मंच सदस्यों की प्रगति होगी एवं उनकी समस्याओं का समाधान होगा।