सुनील ठाकुर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक- ddnewsportal.com

सुनील ठाकुर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक- ddnewsportal.com

सुनील ठाकुर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक 

भाजपा आलाकमान ने सिरमौर के युवा नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते भी संगठन को किया मजबूत।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपनी टीम में विस्तार करते हुए पूर्व में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुनील ठाकुर को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। सुनील ठाकुर पिछले दो दशकों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मे कॉलेज विश्वविद्यालय स्तर पर भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का बखूबी निर्वाह करते आ रहे हैं। वह मूलतः जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र से संबंध रखते हैं व पिछले विधानसभा चुनावों में शिमला ग्रामीण से भाजपा की ओर

से टिकट के मजबूत दावेदार भी थे, परंतु आंतरिक गुटबाजी की राजनीति के चलते वर्तमान भाजपा टीम में व सरकार में उन्हें अभी तक कोई स्थान नहीं दिया गया था। और अब जब अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले प्रदेश में 3 उपचुनाव होने हैं, तो ऐसे मेँ प्रदेश भाजपा नेतृत्व नई नियुक्तियां कर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है। सुनील ठाकुर ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी युवा संगठन को मजबूती दी और अब सिरमौर के इस युवा चेहरे को सरकार ने फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिरमौर के युवाओं ने उनकी नियुक्ति पर भाजपा संगठन का आभार प्रकट किया है।