Chandigarh: FC चौहान को सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की कमान, नई कार्यकारिणी में ये पदाधिकारी... ddnewsportal.com

Chandigarh: FC चौहान को सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की कमान, नई कार्यकारिणी में ये पदाधिकारी... ddnewsportal.com

Chandigarh: FC चौहान को सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की कमान, नई कार्यकारिणी में ये पदाधिकारी...

सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की मासिक बैठक चंडीगढ़ में सम्पन्न हुई। इस बैठक में वर्ष  2023-24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं वर्ष 2022-23 की टीम को उनके सफल कार्यकाल को सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी गई। 
बैठक मे वर्ष 2023-24 नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। इसमे शिलाई के फ़क़ीर चंद चौहान को एसोसिएशन का नया प्रधान मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर (रेणुका जी), सोमवीर ठाकुर (शिलाई), नेहा ठाकुर (पाँवटा साहिब), केशव ठाकुर (शिलाई) और रज़त चौहान (शिलाई) को बनाया गया।

महासचिव का कार्यभार जतिन ठाकुर (शिलाई) को दिया गया। इसी तरह सचिव दलिप शर्मा (शिलाई), मोक्षिका (पाँवटा साहिब), प्रियांशु ठाकुर (रेणुका जी), सुश्री सोनी (रेणुका जी) तथा प्रियांशु शर्मा (रेणुका जी) तथा कोषाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा (शिलाई) को बनाया गया। मुख्य सलाहकार अधिवक्ता  दिनेश सिंह चौहान (शिलाई) तथा सलाहकार राजेश शर्मा (पच्छाद) के. डी. चौहान (रेणुका जी), रमेश देसाई (शिलाई) और गौरव राफटा (रेणुका जी) को बनाया गया। मुख्य संरक्षक राजिंदर शर्मा (शिलाई), इकबाल सहोता (नाहन), मयंक शर्मा( शिलाई) को बनाया गया। 
इसी तरह विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों में डॉ.  जगत राम, डॉ जयमंती  बक्शी, महेंद्र चौहान, प्रवेश शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्यों में कपिल चौहान, प्रवेश शर्मा, सोहन ठाकुर, अनिल चौहान, टिक्कम चौहान, अशोक शर्मा, टी. आर शर्मा, आयुष चौहान, अधिवक्ता सतेंद्र चौहान और महबूब अली के नाम शामिल है।


सभी कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी एवं सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को भरोसा दिलाया कि हम सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के मूल उद्देश्य पर हमेशा ही काम करेंगे और ट्राइसिटी में रहने वाले सिरमौर के लोगों के मध्य में रहकर उनके बीच संवाद एवं संपर्क रखेंगे एवं एक दूसरे के सुख दुख में हमेशा काम आएंगे और एक दूसरे को आगे बढ़ाएंगे और साथ ही साथ अपने सिरमौर को विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर ले जाने में अपना योगदान देंगे। अध्यक्ष फ़क़ीर चंद चौहान ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन और सहयोग की उमीद जताई।