TCP सर्वे टीम पर युवक ने तान दी बंदूक ddnewsportal.com

TCP सर्वे टीम पर युवक ने तान दी बंदूक ddnewsportal.com

TCP सर्वे टीम पर युवक ने तान दी बंदूक 

जान बचाकर भागे जेई और कर्मचारी, पुलिस ने शिकायत पर की ये कार्रवाई...

हिमाचल प्रदेश में भी अब ऐसे ऐसे मामले सामने आने लगे हैं जो कभी बड़े बड़े महानगरों में अखबारों की सुर्खियां बनते हैं। प्रदेश के मंडी शहर के साथ लगते दुदर गांव में सर्वे करने पहुंची नगर नियोजन विभाग की टीम पर एक युवक द्वारा बंदूक तानने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम मंडी वार्ड नेला के दायरे में पड़ने वाले दुदर गांव में शनिवार को नगर नियोजन की टीम भूमि और मकानों का सर्वे करने के लिए पहुंची। सर्वे टीम में टीसीपी के जूनियर इंजीनियर संजय कुमार, कर्मचारी

ललिता चंदेल, राधा देवी, सुनयना और तिलकराज दुदर में सर्वे करने के लिए गए हुए थे। इस बीच जब गांव में एक भवन की पैमाइश करना शुरू की तो उस मकान से युवक मुकेश सर्वे टीम पर भड़क गया और टोपीदार बंदूक सर्वे टीम में शामिल कर्मचारियों पर तान दी। युवक के हाथ में बंदूक देखकर कर्मचारी भागने लगे। इस घटना की जानकारी विभाग के जूनियर इंजीनियर संजय ने नगर नियोजन अधिकारी को दी। इसके बाद नगर नियोजन विभाग के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी शलिनी अग्निहोत्री ने बताया कि युवक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।