HP Crime News: शिमला पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.811 किलोग्राम चरस बरामद ddnewsportal.com

HP Crime News: शिमला पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.811 किलोग्राम चरस बरामद ddnewsportal.com

HP Crime News: शिमला पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.811 किलोग्राम चरस बरामद

एसएसपी गौरव सिंह के नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान तेज, डीजीपी ने जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

जिला शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, आईपीएस ने कार्यभार संभालने के पहले ही दिन जिला पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि नशे (चिट्टा/ड्रग्स) की रोकथाम और पकड़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी फील्ड यूनिट्स को राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने तथा हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, आईपीएस के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पेशेवर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

इसी नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना चौपाल को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 61 और 85 के तहत पुलिस थाना चौपाल में एक मामला दर्ज किया गया है। 09 फरवरी को थाना प्रभारी चौपाल उप पुलिस निरीक्षक (sub inspector) अमबी लाल, आरक्षी अभिषेक, HHG संजीव कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ झिकनीपुल, लानी, बमटा तथा आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त पर थे। गश्त के दौरान  पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की।
आरोपी की पहचान चंदन बुधा पुत्र नर बहादुर स्थायी निवासी नेपाल, वर्तमान में रंजीत के घर पर नौकर के रूप में रह रहा था। गांव पुजारली, डाकघर बमटा तहसील चौपाल, जिला शिमला (हि.प्र.) आयु: 50 वर्ष के रूप में हुई है। 

आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच एएसआई जगदीश सिंह, अन्वेषण अधिकारी, पुलिस थाना चौपाल द्वारा की जा रही है। पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश अशोक तिवारी, आईपीएस ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने और राज्य के युवाओं को बचाने के लिए निगरानी, खुफिया जानकारी और कार्रवाई को और मजबूत किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, शिमला गौरव सिंह, आईपीएस ने पुलिस थाना चौपाल की टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि शिमला जिला पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय और पेशेवर तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनता से अपील की कि वे नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को देकर समाज की सुरक्षा में सहयोग करें।