तुफान से गिरे पेड़ की चपेट मे आने से महिला की मौत ddnewsportal.com

तुफान से गिरे पेड़ की चपेट मे आने से महिला की मौत ddnewsportal.com

तुफान से गिरे पेड़ की चपेट मे आने से महिला की मौत

निर्माण कार्य के दौरान पेश आया दर्दनाक हादसा, प्रशासन ने दी फौरी राहत

हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में सोमवार को भारी तुफान चला। इस तुफान ने जगह जगह भाथी क्षति की है। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बागवानी को नुकसान हुआ। लेकिन कांगड़ा जिला के पालमपुर में इस तुफान ने एक महिला की जान ले ली। तेज हवाओं के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना चिंबलहार क्षेत्र में घटी है। महिला मूलत:

झारखंड की रहने वाली है तथा पालमपुर में श्रमिक का कार्य करती थी। जानकारी के मुताबिक महिला निर्माण कार्य में जुटी हुई थी कि इस दौरान तेज हवाओं से एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान अग्नेश (40) के रूप में हुई है। तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा ने बताया कि पेड़ की चपेट में आने से एक

महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। डी.एस.पी. गुरबचन सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। गोर हो कि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश मे आंधी तुफान और ओलावष्टि की संभावना व्यक्त कर सतर्क रहने का अलर्ट जारी किया है।