Sirmour: आज मुस्लिम महिलाएँ भी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज निर्माण में दे रही अपना योगदान: नसीम दीदान ddnewsportal.com

Sirmour: आज मुस्लिम महिलाएँ भी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज निर्माण में दे रही अपना योगदान: नसीम दीदान  ddnewsportal.com

Sirmour: आज मुस्लिम महिलाएँ भी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज निर्माण में दे रही अपना योगदान: नसीम दीदान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ऑल हिमाचल मुस्लिम वैलफेयर सोसाईटी के मुख्य सलाहकार नसीम दीदान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वकील शकील अहमद शेख एवं जिला सिरमौर मुस्लिम वैलफेयर कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद ने प्रदेश की समस्त महिला शक्ति को बधाई देते हुये कहा कि समाज के लिए यह अति प्रसन्नता की बात है कि आज हर क्षेत्र, समुदाय में सभी समाज विरोधी पुरानी रुढ़िवादी कुरीतियों को त्याग कर महिलाएं उच्च कोटी की शिक्षक, साहित्यकार, संगीतकार नामी राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय उच्च कोटी की कम्पनियों में ऊँचे पद प्राप्त करके देश प्रदेश में समाज को अपनी सेवायें प्रदान कर रही है। दीदान ने प्रसन्नता प्रकट करते हुये कहा कि प्रदेश मुस्लिम सोसाईटी के अस्तित्व में आने से पहले मुस्लिम महिलाओं में जागरुकता का अभाव था लेकिन सोसाईटी द्वारा इस दिशा में कोने-कोने में जाकर पदाधिकारियों ने महिलाओं को प्रोत्साहित व जागरुक किया तथा महिला मण्डलों का निर्माण व रचना करके मुस्लिम महिला मण्डल बनाये गये। आधुनिक शिक्षा का प्रचार व प्रसार किया गया।

महिलाओ को सभी रुढ़िवादी पुरानी परम्पराओं, कुरीतियों को त्याग देने पर प्रोत्साहित किया गया। जिस कारण मुस्लिम महिलाओं ने दहेज प्रथा, घूंघट प्रथा बालिका विवाह, विवाहों पर अत्याधिक खर्च पर लगाम लगा तथा विधवाओं व बांझ औरतों के प्रति दुर्व्यवहार खत्म हुआ। केवल बेटा बचाव का नारा भी खत्म हो गया और आज मुस्लिम महिलायें बेटा और बेटी में अन्तर नही मानती। मुस्लिम महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढी है। हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में उच्च डीआईजी पद पर लगी, अन्जुम आरा आईपीएस अधिकारी तथा जिला सिरमौर नाहन में पुलिस जिला निरीक्षक जहीरा रहमान तथा अनेक पुलिस के छोटे पदों पर मुस्लिम महिलाएं समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। यहीं नही शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाएं लैक्चरार, मुख्याध्यापिकाएं जैसे पदों पर तैनात है। नाहन स्थित वरिष्ठ कन्या माध्यमिक मदालसा स्कूल में प्रवीण अख्तर आदि -आदि की महिलाएं बच्चों को उच्च कोटी की शिक्षा दे रही है। अगर चिकित्सा क्षेत्र में नजर मारे तो आज अनेक महिलाएं उच्च कोटी की चिकित्सक बनकर समाज को सेवा प्रदान कर रही है। इस दिशा में दीदान ने प्रसन्नता प्रकट करते हुये कहा कि पावंटा साहिब जाने माने समाज सेवी शहबाज खान रहमान की बेटी सना रहमान तथा नाहन शहर की बेटी आरिशा दीदान ने हिमाचल विश्व विद्यालय से उच्च कोटी में दन्त चिकित्सक के पद पर डिग्रियां प्राप्त करके जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है। तथा वकील शकील अहमद नाहन की बेटी डा० राहिला मेडीकल ऑफिसर बनकर पांवटा में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। दीदान ने कहा कि इसी प्रकार अन्य अनेक ऐसी महिलाएं है जो अपने-2 क्षेत्र में आज उन्नति के शिखर पर है। आज वो दिन दूर नही है जब भविष्य में अनेक मुस्लिम महिलाएं आईएएस व आईपीएस के पदों पर दिखाई देने लगेगी एवं राजनैतिक क्षेत्र में भी मुस्लिम महिलाएं अपने कदम आगे बढ़ा रही है।


उदाहरण के तौर पर नाहन की शबाना चौहान नगर पार्षद नाहन रही है और हाल ही में अनेक मुस्लिम महिलाएं पंचायतों में प्रधान पद पर कार्य कर रही है जैसे देवनी पंचायत उप प्रधान शबनम बेगम, शबीना प्रधान कुण्डियों पंचायत में है। मुस्लिम महिलाओं ने आज कानून शिक्षा में अपने कदम आगे बढ़ाते हुये अनेक मुस्लिम महिलाएँ उच्च कोटी की वकील है जैसे वकील शबाना शेख नाहन, वकील आमना शाह, वकील शाहीन, वकील रुखसार, वकील गुलशन, वकील जीनत खान, वकील शालू खान तथा वकील तबस्सुम आदि-आदि अनेक महिलाएं सराहनीय कार्य कर रही है।
सोसाईटी के सदस्यों ने इन सभी महिलाओं को आधुनिक समाज के निर्माण में आगे बढ़ने पर महिला सशक्तिकरण के मौके पर बधाई दी है। महिला दिवस पर सोसाईटी के सदस्यों से आग्रह किया कि समाज के आधुनिक निर्माण में वो अधिक से अधिक महिलाओं की सांझेदारी सुनिश्चित करें एवं अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं इस दिशा में महिलाओं को अपना अधिक अधिक सहयोग प्रदान करें।