टीका उत्सव करेगा कोरोना पर वार- भाजपा- ddnewsportal.com

टीका उत्सव करेगा कोरोना पर वार- भाजपा- ddnewsportal.com

टीका उत्सव करेगा कोरोना पर वार

भाजपा ने केंप लगाकर वैक्सीनेशन पर किया जागरूक, बांटे फल व जूस

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब ने मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अगुवाई में 11-14 अप्रैल तक प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलायें जा रहे टीका उत्सव हेतु सिविल हॉस्पिटल पाँवटा साहिब में विशेष कैम्प लगाकर लोगों को वैक्सिनेशन के प्रति जागरुक किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने

45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सिनेशन लगाने के लिए जागरूक किया। वैक्सिनेशन उपरांत कार्यकर्ताओं ने फल एवं जूस वितरित किये। मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हितेंदर कुमार, शिवानी वर्मा, चरणजीत चौधरी आदि ने कहा कि 11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती से 14 अप्रैल यानि बाबा भीमराव अम्बेडकर जयंती तक टीका उत्सव के रूप में बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि ये उत्सव एक प्रकार से कोरोना के ख़िलाफ़ दूसरी बड़ी जंग हैं। इसमें हमें Personal Hygiene के साथ ही Social Hygiene पर विशेष बल देना हैं। उन्होंने आग्रह किया की जो भी 45 वर्ष से ऊपर के लोग हैं, वैक्सिनेशन अवश्य लगवाये व दूसरों को भी इसके लिए जागरुक करे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल महामंत्री एवं BDC अध्यक्ष हितेंदर कुमार, महिला मोर्चा सिरमौर अध्यक्ष शिवानी वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष पांवटा साहिब कृष्णा धीमान, सुनील चौधरी, संदीप तोमर, अनिल सैणी, अविनाश झाबा, अभिषेक अग्रवाल, स्पर्श गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।