हिमाचल भाजपा और नेताओं की होगी जवाब-तलबी ddnewsportal.com

हिमाचल भाजपा और नेताओं की होगी जवाब-तलबी ddnewsportal.com

हिमाचल भाजपा और नेताओं की होगी जवाब-तलबी

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, दो साल बाद हो रही है मीटिंग

मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, संगठन महामंत्री और पार्टी अध्यक्ष जुड़े हैं वर्चुअली

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल हैं। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वर्चुअल रूप से जुड़े हैं। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मिले झटके के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी।
यह भी माना जा रहा है कि बीते उपचुनाव मे हिमाचल मे भाजपा की करारी हार होने के चलते सरकार और पार्टी की जवाब-तलबी होगी। दरअसल, हिणाचल उपचुनाव में चारों सीटों पर मिली हार के बाद पार्टी में अंदरूनी तौर पर काफी उठापटक है। कोई भी नेता खुलकर कुछ कहने के लिए तैयार नहीं

है, लेकिन दबी आवाज में हार के कई कारण गिना रहे हैैं। सूत्र बताते हैं कि पार्टी में टिकट आवंटन से लेकर संगठन की भूमिका सहित कई अन्य मामलों पर चर्चा हो रही है। सरकार व संगठन साथ चलने का दावा करते रहे हैैं लेकिन अब एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने की बात कर सकते हैं। बैठक में बागियों पर भी कड़ी कार्रवाई करने पर चर्चा प्रस्तावित है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी। जेपी नड्डा के उद्घाटन भाषण के साथ बैठक शुरू हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ समाप्त होगी। इस बैठक में पार्टी के 124 सदस्य शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जुड़ेंगी। गोर हो कि वर्ष 2022 में सात राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा, 'इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी और मंथन होगा।