Paonta Sahib: पाँवटा भाजपा का 104 बूथों पर शुरु हुआ संपर्क अभियान, ये है लक्ष्य... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा भाजपा का 104 बूथों पर शुरु हुआ संपर्क अभियान, ये है लक्ष्य... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा भाजपा का 104 बूथों पर शुरु हुआ संपर्क अभियान, ये है लक्ष्य...

भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब के 104 बूथ जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान गुरुवार से शुरु हो गया है जो आगामी 30 मई तक चलेगा। इस अभियान के तहत पाँवटा साहिब विधानसभा मंडल के सभी  मोर्चो के पदाधिकारी सभी वरिष्ठ और ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर घर घर

 जाकर स्टिकर और झंडा लगाकर सुरेश कश्यप के पक्ष में वोट मांगेंगे जिससे नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह किया जाएगा। गुरुवार को भी अपने अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के तहत स्टिकर और झंडा लगाकर

भाजपा को वोट देने के लिए प्रचार किया। भाजपा मीडिया प्रभारी सुखविंदर सिंह चौधरी ने बताया कि इस अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से इस बार जो 31000 की लीड का लक्ष्य रखा है वह लक्ष्य जरूर पूरा होना तय है।