शिलाई: कांग्रेस के किले में फिर भाजपा की सेंधमारी ddnewsportal.com

शिलाई: कांग्रेस के किले में फिर भाजपा की सेंधमारी  ddnewsportal.com

शिलाई: कांग्रेस के किले में फिर भाजपा की सेंधमारी

अब इतने परिवार शामिल हुए बीजेपी में, 60 साल तक राज करने वालों ने विकास में पिछड़ा रखा इलाका; बोले बलदेव तोमर

जैसे जैसे हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे वैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। एक दल से दूसरे दल में वोटरों का आधा जाना भी तेज हो रहा है। इसी कड़ी में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कुराली व पांशी बेल्ट में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान 10 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। गुरूवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कांटी मशवा, कोड़गा व सखौली पंचायत रोहाना में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं को

संबोधित करते हुए कहा कि आज से पहले शिलाई क्षेत्र को पिछड़े क्षेत्र से जाना जाता था लेकिन अब पुरे प्रदेश में शिलाई विधानसभा क्षेत्र की विकसित क्षेत्र के नाम से चर्चा की जाती है।
उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार ने 60 साल तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राज किया। लेकिन उसके

बावजूद भी यह क्षेत्र शिलाई विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा रखा। बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 पंचायतों का केंद्र बिंदु सतौन में डिग्री कॉलेज, आईटीआई व उप तहसील कार्यालय खोलकर दिया है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को घरद्धार ही सुविधा मिल रही है। इसके इलावा सखौली पंचायत में दो बारहवीं के स्कूल खोलकर दिए तथा सखौली, कांटी मशवा, चांदनी में पटवार सर्कल खोले है और कोड़गा सखौली को परिवहन निगम की बस लगाकर दी है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने हारने के बाद पांच साल में वो करके दिखाया जिसकी क्षेत्र के लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। बलदेव तोमर ने कहा कि हमने शिलाई की जनता की हर मांग को पूरा करने का प्रयास किया और अब इस कर्च को चुकाने वक्त आ गया है। शिलाई से भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार में अपना सहयोग करें। इस दौरान कांटी मशवा, कोड़गा, सखौली पंचायत में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी कर 10 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, पंचायत प्रधान काहन सिंह कंवर, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, मित्र सिंह कंवर, लायक राम शास्त्री, रघुवीर सिंह, बलवीर सिंह, कोड़गा पंचायत प्रधान लीला देवी, बीडीसी सदस्य प्रवेश शर्मा, रणवीर कपूर, सुनील कपूर, सुरेश कपूर, गौपाल ठाकुर, अमर सिंह, गीता राम शर्मा आदि मौजूद रहे।