नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा ddnewsportal.com

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा ddnewsportal.com
फाईल फोटो।

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा 

पंजाब कांग्रेस मे फिर उथल-पुथल, कहा; कंप्रोमाइज नही कर सकते।

चंडीगढ़- पंजाब मे हाल ही मे कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बदला तो लग रहा था कि अब सबकुछ ठीक हो जाएगा लेकिन अब जो घटनाक्रम हुआ है उससे फिर पंजाब कांग्रेस मे उथल-पुथल मच गई है। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में बड़ी खबर आ रही है। सूचना है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने अपना त्यागपत्र ट्वीटर पर भी शैयर

किया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू पंजाब के एडवोकेट जनरल के पद पर एपीएस देयोल की नियुक्ति से नाराज थे। देयोल बेअदबी मामलों में सरकार के खिलाफ केस लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का केस भी लड़ चुके हैं। सिद्धू नहीं चाहते थे कि देयोल को एजी का पद दिया जाए। नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने के लिए आतुर थे। अंत में उन्होंने पार्टी के भीतर कैप्टन के खिलाफ माहौल तैयार कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। नवजोत सिंह सिद्धू को उम्मीद थी कि हाईकमान कैप्टन के विकल्प के रूप उन्हें सीएम के तौर पर पेश करेगी। लेकिन कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहले नंबर सुनील जाखड़ रहे।

सुनील जाखड़ को सीएम बनाने के पक्ष में 40 विधायक थे, जबकि रंधावा को सीएम बनाने के पक्ष में 20 विधायक थे। सिर्फ को मात्र 12 विधायकों का ही समर्थन मिला। पार्टी में काफी जिद्दोजहद के बाद सीएम के रूप में चौथे चेहरे चरणजीत सिंह के नाम पर मोहर लगी। चन्नी ने अब सीएम पद की कमान संभाल ली है। वह अपने मंत्रिमंडल का गठन भी कर चुके हैं। लेकिन अब फिर से पंजाब कांग्रेस मे सबकुछ ठीक नही लग रहा है।