पीएम की रैली मे सिरमौर से जायेंगे 11 हजार से अधिक युवा ddnewsportal.com

पीएम की रैली मे सिरमौर से जायेंगे 11 हजार से अधिक युवा ddnewsportal.com

पीएम की रैली मे सिरमौर से जायेंगे 11 हजार से अधिक युवा

भाजयुमो सिरमौर की बैठक में हुआ निर्णय, पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंहुचे भाजपा प्रदेश सह सचिव भी

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर की बैठक पाँवटा साहिब लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा प्रदेश सचिव व जिला सिरमौर के सह प्रभारी अरुण फाल्टा, मंडल अध्यक्ष पाँवटा साहिब अरविंद गुप्ता व युवा मोर्चा जिला प्रभारी के संदीप

छिंटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जून माह में युवा मोर्चा की एक लाख युवाओं की रैली जिसमें देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे, उस पर विशेष रूप से चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि जिला सिरमौर के पांचो मंडलों के 563 बूथों से लगभग 11260 युवा इस रैली में जाएंगे और लगभग पूरे प्रदेश से इसी तरह 1 लाख युवा इस रैली में एकत्रित होंगे ताकि जो

भारतीय जनता पार्टी का मिशन रिपीट का लक्ष्य है उसमें युवा मोर्चा की विशेष भूमिका रह सके। बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल चौधरी, भाजयुमो जिला महामंत्री सतीश कपूर व शुभम सैनी, पांवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, नाहन मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चौहान, शिलाई मंडल के अध्यक्ष अनिल चौहान, रेणुका मंडल के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पच्छाद मंडल के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह जैलदार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर व राकेश ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव रणवीर सिंह व गुरचरण सिंह, मंडलो के महामंत्री विजेंद्र सूर्या, कृष्ण कुमार, संदीप तोमर, सुनील चौधरी, राजीव चौधरी रविंद्र ठाकुर और सभी जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे।