Paonta Sahib: केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ो बेघर लोगों को दी छत, हर वर्ग का रखा ध्यान: सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ो बेघर लोगों को दी छत, हर वर्ग का रखा ध्यान: सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ो बेघर लोगों को दी छत, हर वर्ग का रखा ध्यान: सुखराम चौधरी

भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से उपस्थित रहें पूर्व ऊर्जा मंत्री वर्तमान विधायक सुखराम चौधरी और जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद

रहे। इस मौके पर सुखराम चौधरी ने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की जीवनी के बारे में बताया और कहा कि बाबा साहेब को जो सम्मान भारत रत्न दिया है वो सिर्फ ओर सिर्फ (NDA) भारतीय जनता पार्टी ने ही दिया है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा बाबा साहेब को हमेशा नीचा दिखाया है और संविधान को अपने निजी हित के लिए 100 से अधिक बार बदला हैं। फिर भी कांग्रेस सरकार संविधान को खतरे का झूठा रोना रोती है।

सुखराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश हित में काम किया है जैसे धारा 370 को हटाना, समान नागरिकता देना 
और ट्रिपल तलाक को हटाकर मुस्लिम महिलाओं को न्याय सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी ने ही किया हैं। पीएम मोदी ने गरीबों को 4 करोड़ घर बनाकर दिए और अभी 3 करोड़ घर देने की कोशिश है। 11 करोड़ शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मान दिया वो सिर्फ ओर सिर्फ नरेंद्र मोदी ने दिया।
किसान सम्मान निधि 12 करोड़  से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की राशि मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार ने दी है।

जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों के हितों की पार्टी है और सभी को सम्मान देने का काम भी भारतीय जनता पार्टी करती हैं।
मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने कहा कि बाबा साहेब एक बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई को बहुत मुश्किल दौर से हासिल किया। बाबा साहेब ने उस जमाने में 32 डिग्रियां हासिल की थी।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश, जिला, और मंडल, के सभी मोर्चो के सभी और जिला परिषद, प्रधान, उप प्रधान, BDC सदस्य और बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ BLA मौजूद रहे