Kangna Ranaut News: हिमाचल में कंगना का कैफे और The Mountain Story... ddnewsportal.com
Kangna Ranaut News: हिमाचल में कंगना का कैफे और The Mountain Story...जानिए अभिनेत्री और सांसद का उद्देश्य...
बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की टूरिस्ट सिटी मनाली में कैफे खोला है। कंगना रनौत ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में कंगना का वॉइस ओवर है, जिसमें वो कह रही हैं कि 'यह कहानी है ओस की उस बूंद की, जो देवदार के पत्तों पर बर्फ बनकर ठहर गई। ये कहानी है बचपन में मां की रसोई से आती खाने की खुशबू की, जो मेरे जहन में घुल गई। ये कहानी है मेरे और आपके रिश्ते की, जो पसंद से प्यार और अब परिवार बन गया। ये कहानी है आपकी और मेरी... The Mountain Story
यह कैफे मनाली के प्रीणी में खोला गया है और यहां पर वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को कैफे का उद्घाटन किया जाएगा। शहर के लेफ्ट बैंक में चार किमी की दूरी पर यह कैफे है।
कंगना रनौत के कैफे में हिमाचल प्रदेश के समृद्ध स्वाद और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इस कैफे को पहाड़ी शैली में निर्मित घरों की तर्ज पर बनाया गया है और इसमें लकड़ी और पत्थर का इस्तेमाल किया गया है।
कंगना ने अपने उत्साह को एक भावुक पोस्ट में साझा किया। उन्होंने लिखा कि एक बचपन का सपना साकार हो रहा है। हिमालय की गोद में मेरा छोटा सा कैफे। 'द माउंटेन स्टोरी', यह एक प्रेम कहानी है। वैलेंटाइन डे, 14 फरवरी को खुलने वाला 'द माउंटेन स्टोरी' सिर्फ खाने की जगह नहीं है यह विरासत और दिल का उत्सव है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सांसद कंगना रनौत मूल रूप से जिले के सरकाघाट के भांबला की रहने वाली हैं। इसके अलावा कंगना ने मनाली में भी अपना घर बनाया है। यहां पर कंगना ने कैफे खोला है। वहीं, अब होटल भी खोलने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने यहां पर जमीन खरीदी थी।