भाजपा पांवटा ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला ddnewsportal.com

भाजपा पांवटा ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला ddnewsportal.com

भाजपा पांवटा ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला

कहा; सोंची समझी साजिश के तहत पीएम की सुरक्षा से किया समझौता, पार्टी नही करेगी बर्दाश्त।

भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब मंडल ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक अपना रोश प्रकट किया। स्थानीय लोनिवि विश्राम गृह से रोश रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ता एस॰डी॰एम॰ कार्यालय, गीता भवन, मुख्य बाज़ार से होते हुए नगर परिषद खेल मैदान के पास एकत्रित हुए। यहाँ कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप नारेबाज़ी की व पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाया। इससे पहले पार्टी के मंडल पाँवटा साहिब की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में पीडबल्यूडी विश्राम गृह पाँवटा साहिब में हुई। बैठक में सर्वसहमति से मंडल में प्रस्ताव पारित किया गया कि पंजाब सरकार ने सौची समझी साज़िश के तहत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ समझोता किया गया। पंजाब सरकार की इस घिनोनी हरकत से देश के लोगों में आक्रोश हैं। इस प्रकार की घटना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कतही बर्दाश्त नहीं करेंगी। इसके अलावा मंडल ने पांवटा साहिब विधानसभा के हीरपुर, भूपपुर व खोदरी माजरी में पशु औषधालय खोलने हेतु कैबिनेट की मंज़ूरी देने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पशुपालन मंत्री विरेंद्र कँवर का आभार व्यक्त किया।
इसके बैठक और विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, नरेश खापडा, दिनेश नेगी, मंडल महामंत्री हितेंदर कुमार, रमेश तोमर, देवराज चौहान, संजय सिंघल, पंकज पूरी, शमशाद अली कश्मी, धीरज गुप्ता, चरणजीत चौधरी, सतनाम सिंह, रोहित चौधरी, देशराज शर्मा, दिनेश चौधरी, नवीन शर्मा, तोता राम, संदीप शर्मा, रणवीर फ़ौजी, रामप्रशाद चौधरी, अशोक चौधरी, संदीप तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।