गरीब-जरूरतमंद के काम करें पहले - हर्षवर्धन ddnewsportal.com

गरीब-जरूरतमंद के काम करें पहले - हर्षवर्धन ddnewsportal.com

गरीब-जरूरतमंद के काम करें पहले - हर्षवर्धन  

गिरिपार क्षेत्र के दुगाना मे प्रधान के सहभोज कार्यक्रम मे विधायक ने सभी पंचायतों के प्रधानों से पार्टी से उपर उठकर पंचायतों का विकास करने का किया आह्वान, पंचायत को 21 लाख रूपये की दी सौगात।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्ष वर्धन चौहान ने शिलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायतों मे चुनकर आए सभी पंचायत प्रधानों से आह्वान किया है कि वह गरीब और जरूरतमंद लोगों के काम को प्राथमिकता दें। बड़ा आदमी इंतजार कर सकता है लेकिन गरीब व जरूरतमंद नही। इसलिए ऐसे लोगों को महत्व दें जो वाकई योजनाओं के हकदार और जरूरतमंद हैं। विधायक गिरिपार क्षेत्र

के दुगाना पंचायत के गांव दुगाना मे पंचायत प्रधान इंद्रा देवी के सहभोज कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होनें कहा जीतने के बाद प्रधान भी सभी का होता है। इसलिए राजनिती से उपर उठकर हर वर्ग के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र मे जो विकास हुआ हैं वो कांग्रेस सरकार की देन है। शिलाई के तीनों डिग्री काॅलेज शिलाई, कफोटा और रोनहाट कांग्रेस की देन है। क्षमा सडकों का जाल हो चाहे स्कूल और अन्य संस्थान सभी कांग्रेस सरकार ने दिये है। भाजपा के नेता जगह जगह जाकर लाखों रूपये की घोषणा कर रहे हैं लेकिन कोरी घोषणाओं से कुछ नही होता उन्हे पूरा भी करना पड़ता है। उन्होनें कहा कि ये भाजपा के नेताओं की नाकामी है कि वह इतनी बड़ी पंचायत का विभाजन नही कर सके। इस दौरान विधायक ने नेड़ा से एक उठाऊ पैयजल योजना को प्रपोजल

मे डालने की बात भी कही जिससे पंचायत की लगभग एक दर्जन बस्तियों को पानी उपलब्ध होगा। उन्होनें कहा कि उक्त योजना जल्द स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत के विकास के लिए 21 लाख रूपये की घोषणा भी की। जिसमे खेल मैदान के लिए 10 लाख रूपये सहित अन्य विकास कार्यो के लिए 11 लाख रूपये शामिल है। इस मौके पर कांग्रेस मंडल प्रधान शिलाई सीता राम शर्मा, महासचिव रघुवीर कपूर, भारत भूषण मोहिल, रमेश चंद बीडीसी, महेश कोहली, वीर सिंह चौहान, हिरदा चौहान, गुरूदत चौहान, माशू प्रधान सुनील चौहान, रमेश चौहान उप प्रधान, सतीश कुमार पमता उप प्रधान, रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेट गुमान सिंह चौहान, मामराज ठाकुर पूर्व प्रधान, खेवटा राम शर्मा सहित स्थानीय पंचायत से पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत सिंह पुंडीर, पूर्व प्रधान संतराम पुंडीर, शांति राम पुंडीर, प्रताप पुंडीर, बलबीर सिंह पुंडीर, इंद्र सिंह पुंडीर, रमेश पुंडीर, मायाराम पुंडीर, तोता राम पुंडीर, मुलाराम पुंडीर, अतर सिंह पुंडीर, सोम दत शर्मा, गुलाब सिंह भंडारी, सुनील पुंडीर, गुलाब पुंडीर, कुलदीप पुंडीर, सुरजीत पुंडीर, राकेश पुंडीर आदि सहित अनेकों गणमान्य और महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रही।

इस दौरान 8 परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा।