सिरमौर की तेजतर्रार नेत्री को मिली अहम जिम्मेदारी ddnewsportal.com

सिरमौर की तेजतर्रार नेत्री को मिली अहम जिम्मेदारी ddnewsportal.com

सिरमौर की तेजतर्रार नेत्री को मिली अहम जिम्मेदारी 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने बनाया प्रदेश सचिव, कद बढ़ने से इस विधानसभा क्षेत्र के पक्ष-विपक्ष के नेताओं की बढ़ी धुकधुकी।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 12 और नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। पार्टी हाईकमान ने दो महासचिव, आठ सचिव, एक मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। बड़ी बात ये है

कि इसमे सिरमौर जिला की तेजतर्रार नेत्री दयाल प्यारी भी शामिल है। जो नियुक्तियां हुई हैं उनमे शशि शर्मा और भुवनेश्वर गौड़ को महासचिव बनाया

गया है। इसी तरह सिरमौर के पच्छाद से दयाल प्यारी सहित देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल चौहान, राजेश कुमार, राकेश नेगी, भूपेंद्र डोगरा और बोधराज भारद्वाज को सचिव बनाया गया है। जबकि ज्ञान चंद बडालिया कार्यकारिणी सदस्य और अजय सिंह को मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले यह

नियुक्तियां की गई हैं। वहीं, दयाल प्यारी को प्रदेश मे पद मिलने से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा ही नही बल्कि कांग्रेस के कुछ नेताओं की भी धुकधुकी बढ़ने लगी है। गोर हो कि ये वही दयाल प्यारी है जिन्होंने बीते पच्छाद उपचुनाव मे बतौर निर्दलीय अपनी ताकत दिखाई थी। उसके बाद वह दिल्ली मे कांग्रेस मे शामिल हुई।