प्रदेश का विकास वीरभद्र सिंह की देन- किरनेश जंग- ddnewsportal.com

प्रदेश का विकास वीरभद्र सिंह की देन- किरनेश जंग- ddnewsportal.com

हवन कर पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना 

प्रदेश का विकास वीरभद्र सिंह की देन- किरनेश जंग

प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के जन्म दिन पर पांवटा साहिब कांग्रेस ने हवन कर उनकी लंबी आयु की कामना की। इस हवन मे पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग भी शामिल रहे। मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के

जन्मोत्सव पर यहां के बद्रीपुर स्थित शिव मंदिर मे हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। हवन के बाद पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि प्रदेश का विकास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। जब उन्होंने मुख्यमंत्री की

कमान पहली बार संभाली तब प्रदेश मे विकास देर दूर तक नही था। विशेषकर ग्रामीण ईलाके बहुत पिछडे हुए थे। यह पूर्व मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज गांव गांव मे स्कूल और हर विधानसभा मे दो से तीन डिग्री काॅलेज खुल चुके हैं। वह कहते थे कि जब स्कूल काॅलेज घर के करीब होंगे तो गरीब परिवारों के बच्चे भी उच्च शिक्षा लेंगे साथ ही बेटियों

को भी घर-द्वार उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उन्हे प्रदेश के विकास के मसीहा कहें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वह आज भी हिमाचल के लोगों की चिंता करते रहते हैं। ऐसी शख्सियत बार बार नही मिलती। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब मे आज जो भी बड़े शिक्षण और प्रशासनिक संस्थान है वो वीरभद्र सिंह की देन है। भाजपा तो आज भी कांग्रेस के कार्य के फीते काट रही है। कोई नया काम इस साढ़े तीन साल के कार्यकाल मे नही हुआ है। वह

कामना करते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय राजनीति में उतरें। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान अश्वनी शर्मा सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल गर्ग, इंटक जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदीप चौहान, संदीप बत्रा आदि भी मौजूद रहे।