राजनैतिक: भाजपा के प्रचार अभियान के आस-पास भी नहीं विरोधी ddnewsportal.com

राजनैतिक: भाजपा के प्रचार अभियान के आस-पास भी नहीं विरोधी  ddnewsportal.com

राजनैतिक: भाजपा के प्रचार अभियान के आस-पास भी नहीं विरोधी

एक ही दिन में कार्यकर्ताओं ने चलाया 103 बूथों पर महासंपर्क अभियान, सुखराम चौधरी ने की दर्जन भर से अधिक नुक्कड़ सभाएं, जनता का मिल रहा भारी समर्थन।

पाँवटा साहिब में भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी का प्रचार अभियान जिस तेज गति से चल रहा है, उसके आस-पास भी विरोधी कहीं नजर नही आ रहे हैं। इस अभियान के दौरान मिल रहे जनता के भारी समर्थन से सुखराम चौधरी गदगद है। सोलन से पाँवटा साहिब पहुंचते ही देर रात तक प्रचार करने के बाद रविवार को दोपहर तक ग्राम पंचायत कुंजा, देवीनगर, सूर्या कॉलोनी आदि में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा

प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। पाँवटा साहिब में देर रात तक लोगों का जो समर्थन हमें मिल रहा है यह साफ़ संकेत है कि यहां भी कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। हमारी सरकार ने हिम केयर में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यव्स्था की। गृहणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिए, बुजुर्गों की पेंशन आयु 60 वर्ष की। उन्होंने कहा कि गिरि नदी पर मानपुर देवड़ा में 19.07 करोड़ की लागत से पुल बनाकर दिया। रामपुर घाट में Eco पार्क 90 लाख की लागत से तैयार करके दिया। पाँवटा शहर की सीवरेज स्कीम हेतु 11 करोड़ स्वीकृत करवाये। पाँवटा साहिब विधान सभा में 21 नये सामुदायिक भवनों का निर्माण किया। इसके अतिरिक्त भी अनैकों विकास के कार्य हुए है। 

उन्होंने कहा कि आज हमने 103 बूथों पर महासंपर्क अभियान किया। इसमें प्रत्येक बूथ पर हमारे कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी मतदाताओं को दी तथा उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।