अमृत महोत्सव के नाम पर की जा रही भाजपा की राजनैतिक रैलियां ddnewsportal.com

अमृत महोत्सव के नाम पर की जा रही भाजपा की राजनैतिक रैलियां  ddnewsportal.com

अमृत महोत्सव के नाम पर की जा रही भाजपा की राजनैतिक रैलियां

शिलाई के युवा नेता सुनील चौहान ने सरकारी खर्च पर उठाये सवाल, आर्थिक तौर पर दिवालिया हो चुके प्रदेश को डुबोने में लगी है भाजपा सरकार।

पूर्व में सिरमौर मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारी लोकसभा शिमला सुनील चौहान का कहना है कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक तौर पर दिवालिया करने व कर्जो में डुबोने के बाद भी सरकारी खर्चे पर अमृत महोत्सव के बहाने भाजपा की राजनीतिक रैलियां की जा रही है। जारी प्रेस बयान में चौहान ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हिमाचल मे भी 75 कार्यक्रम किये जा रहे हैं। लेकिन इन कार्यक्रमों में भाजपा का प्रचार कर इसे राजनैतिक रैलियां बनाकर सरकारी खजाने से इसका खर्च करना कतई सही नही है। भाजपा रैलियां करें और प्रचार भी करें। लेकिन पार्टी के खर्च पर करें। प्रदेश का सरकारी पैसा आम जनता का पैसा है न कि भाजपा का। इन रैलियों के धिए सारे प्रदेश में लाखों, करोड़ो  की लागत से वॉटर प्रूफ़ टेंट लग रहे हैं। परिवहन निगम का जबरदस्त तरीक़े से दुरूपयोग हो रहा है। सरकारी अमला भाजपा के कार्यक्रम करवा

रहा है। विडम्बना है कि में भाजपा रैली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की सभी बस रूटों को भीड़ जुटाने के लिए लगाया जा रहा है और लोकल रूट रद्द कर रहे है। परिवहन निगम भारी भरकम घाटे में चल रही है परन्तु इन्हें रैली की पड़ी है कि कैसे दुबारा सता हासिल की  जाएं। बसे भरने की जिम्मेवारी पंचायत सचिवों को दी गई। प्रदेश की यह दुर्दशा सारा हिमाचल देख रहा है कि महंगाई परवान पर है, कर्मचारियों को पेंशन, तनख्वाह, भते देने को पैसे नहीं, 75 रेलियाँ सरकारी खर्चे पर कर और फिज़ूल खर्ची के तमाम रिकॉर्ड  तोड़ डालने से भी भाजपा को सत्ता नही हासिल होगी। आशा वर्कर व स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को आदेश दिए  जा रहे है कि रैलियों में आना है। लोगो का इनसे मोह भंग हो गया है जिस कारण रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए

सरकारी कर्मचारियों को आने के आदेश जारी कर रहे है। सुनील चौहान का कहना है कि बीजेपी को रैलियों की पड़ी है और हिमाचल प्रदेश में बरसात से लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है। कई जगह तो मंजर इतना खतरनाक था कि कई जाने चली गई परन्तु बीजेपी नेताओं को इनसे कोई वास्ता नही है  उन्हें तो रैलियों की पड़ी है। किस तरह भीड़ जुटाई जाए। वैसे ही हिमाचल के साथ सिरमौर में भी बरसात ने तहलका मचाया हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान शिलाई विधानसभा में हो रहा है। लोगो की फसल बरबाद हो गई, सड़के बदहाल हो गई, पीने के पानी के टैंक तबाह हो गए है, मलबा खेतो में चला गया, नगदी फसल बरबाद हो गई और बीजेपी नेता जो बोलते है मुख्यमंत्री के करीबी है, उन्हें रैलियों की पड़ी है कि 26 अगस्त को मुख्यमंत्री की रैली को कैसे सफल बनायें। इन्हें जनता से कोई लेना देना नही है। भाजपा की इस प्रकार की कार्यशैली जनता जान चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हे आईना जरूर दिखाएगी।