खनन व्यवसायी व सामाजिक हस्ती लायक राम तोमर नही रहे- ddnewsportal.com

खनन व्यवसायी व सामाजिक हस्ती लायक राम तोमर नही रहे- ddnewsportal.com

खनन व्यवसायी व सामाजिक हस्ती लायक राम तोमर नही रहे

भाजपा नेता बलदेव तोमर के ससुर ने हृदय गति रूकने से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे ली आखिरी सांस, क्षेत्र मे शोक

उपमंडल पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के कमरऊ गांव के निवासी खनन व्यवसायी और सामाजिक हस्ती लायक राम तोमर अब हमारे बीच नही रहे। पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया है। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व वर्तमान मे खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर के ससुर थे। बताया जा रहा है कि लायक राम तोमर के पांवटा साहिब में अपने निवास पर ही तबियत खराब हुई। जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गये जहां पर उपचार के दौरान अचानक उनको हार्टअटैक आ गया। जिस कारण उनका निधन हो गया। लायकराम तोमर का लम्बे समय से क्षेत्र में खनन का कार्य था तथा सामाजिक कार्यो में भी वह हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, सिरमौर माईन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, कमरऊ ट्रक यूनियन के प्रधान खतरी ठाकुर, खजान सिंह तोमर, आरपी तिवारी, कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर, बीडीसी

सदस्य प्रताप ठाकुर, सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, पोका पंचायत प्रधान सतीश चौहान, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, नेत्र चौहान, प्रधान मनीष तोमर, देवराज चौहान, पूर्व बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर, वर्तमान चेयरमैन हितेन्द्र कुमार काका, कमरऊ पंचायत के पूर्व प्रधान मामराज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह, शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, चन्द्रमोहन ठाकुर आदि ने दुख प्रकट किया है।
उधर, उद्योग विभाग के महा प्रबंधक सिरमौर जीएस चौहान ने भी लायक राम तोमर के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है कि बेहद मिलनसार, आत्मीय व्यक्तित्व एवं क्षेत्र की जानी मानी हस्ती लायक राम तोमर के आकस्मिक निधन से बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।