फरवरी माह मे होंगी 20 कथाएं ddnewsportal.com

फरवरी माह मे होंगी 20 कथाएं ddnewsportal.com

फरवरी माह मे होंगी 20 कथाएं

एकल अभियान भाग सिरमौर अंचल शिलाई की बैठक मे लिया गया निर्णय

कार्तिक तोमर-शिलाई

एकल अभियान भाग सिरमौर अंचल शिलाई की बैठक अंचल अध्यक्ष जगत सिंह तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि फरवरी माह में अंचल शिलाई के सँचो में 20 कथाओं का आयोजन व्यास

कथाकारों द्वारा किया जाएगा। बैठक में अंचल सचिव दिनेश ठाकुर ने बताया कि व्यास कथाकारों के साथ संच कार्यकर्ताओ का सहयोग  रहेगा। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता पिछले दो माह से सन्यास में है जो गावँ गावँ जाकर तीन दिवसीय कथा व वार्षिक उत्सव करवाकर लोगो को जागरूक

कर रहे है। इस अवसर पर अंचल समिति के उपाध्यक्ष शमशेर चौहान, रथ योजना प्रमुख कपिल शर्मा, अंचल अभियान प्रमुख नारदा ठाकुर, कार्यालय प्रमुख सुदेश कुमार, प्रशिक्षण प्रमुख सुनीता ठाकुर, व्यास कु. अर्चना के अतिरिक्त अंचल शिलाई के 9 सँचो के 15 कार्यकर्ता मौजूद रहे।