Paonta Sahib: मां रेणुका जी ने पूरी की मुराद: प्रदीप चौहान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: मां रेणुका जी ने पूरी की मुराद: प्रदीप चौहान  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: मां रेणुका जी ने पूरी की मुराद: प्रदीप चौहान

बीते 9 नवंबर को सुक्खू को सीएम बनाये जाने पर 251 महिलाओं को श्री रेणुका माता जी धार्मिक स्थल के  दर्शन करवाने की जताई थी इच्छा।

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व हिमाचल चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सीएम बनाये जाने की घोषणा पर पाँवटा साहिब में भी खुशी का आलम है। विशेषकर मजदूर युवा कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान की खुशी का तो ठिकाना ही नही है क्योंकि उनकी मनोकामना या मुराद जो पूरी हुई है। उन्होंने एक

माह पूर्व ही चुनाव से पहले माता रेणुका जी से अनौखी मन्नत रखी थी कि यदि सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह अपने विधानसभा से 251 महिलाओं को माता श्री रेणुका जी के दर्शन करवायेंगे। आज उनकी मन्नत पूरी हुई है। प्रदीप चौहान ने उनकी इच्छा पूरी करने पर माता श्री रेणुका जी को नमन करते हुए उनका कोटी कोटी आभार व्यक्त किया है। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व सहित विजयी विधायकों का सुखविंद्र

सिंह सुक्खू पर भरोसा जताने पर उनका भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अपनी मन्नत के मुताबिक वह जल्द ही 251 महिलाओं को माता श्री रेणुका जी के दर्शन करवायेंगे। 
गोर हो कि बीते 9 नवंबर को प्रदीप चौहान ने प्रेस को फताया था कि यदि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और प्रदेश के मुख्यमंत्री एक आम आदमी सुखविंदर सिंह सुक्खू को बनाया जाता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी। वह मां रेणुका जी से प्रार्थना करेंगे कि ऐसा हो और यदि ऐसा होता है तो वह 251 महिलाओं को रेणुका माता जी के दर्शन करवायेंगे, यह उनकी इच्छा है।