Paonta Sahib: MC Shimla- सीएम सुक्खू सरकार की जनहितैषी नितियों की जीत- चौहान ddnewsportal.com

Paonta Sahib: MC Shimla- सीएम सुक्खू सरकार की जनहितैषी नितियों की जीत- चौहान ddnewsportal.com
फाइल फोटो: प्रदीप चौहान, कांग्रेस युवा नेता, पाँवटा साहिब।

Paonta Sahib: MC Shimla- सीएम सुक्खू सरकार की जनहितैषी नितियों की जीत

पाँवटा साहिब के युवा नेता प्रदीप चौहान बोले; जनता ने भाजपा को फिर दिखाया आईना, अब लोक सभा चुनाव की बारी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला नगर निगम में चुनाव में जनता ने फिर से भाजपा को आईना दिखाया है और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की जनहित की नीतियों पर मुहर लगाई है। यह बात पाँवटा साहिब में जारी प्रेस बयान में कांग्रेस के

युवा नेता प्रदीप चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनावों कांग्रेस की आंधी के आगे भाजपा का सफाया हुआ है। भाजपा 10 का आंकड़ा भी नही छूं पाई, जबकि कांग्रेस ने रिकार्ड 24 वार्ड में जीत दर्ज की है। यह सब आम आदमी के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जनता के प्रति प्रेम और सच्चाई की जीत है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा की तरह झूठ की राजनीति नही करते और सच का साथ देते हुए आम आदमी से जुड़े है। मात्र चार माह के कार्यकाल में सुक्खू सरकार ने जनता से किये वायदे धरातल पर लाने शुरू कर दिये है, जिसमे से

ओपीएस सबसे बड़ा फैसला है। पात्र 2.32 लाख महिलाओं को भी जल्द ही 1500 रूपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के योगदान की भी सराहना की है। शिमला ग्रामीण के चारों वार्ड पर भाजपा का सफाया हुआ है। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को इस शानदार जीत पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि विधानसभा और नगर निगम के चुनाव के बाद अब भाजपा को लोकसभा चुनाव में भी जनता ऐसे ही नकारेगी।


बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नगर निगम शिमला चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश मिला है। 11 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस ने 34 में से 24 वार्डों में अपना परचम लहराया। निगम के इतिहास में पहली बार किसी दल को 24 वार्डों में जीत मिली है। वहीं, भाजपा इस बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई और मात्र 9 सीटों पर ही जीत मिली। माकपा एक सीट, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) का खाता भी नहीं खुला।