बड़ी खबर: कांग्रेस के कद्दावर नेता हरप्रीत सिंह रतन ने छोड़ी पार्टी ddnewsportal.com

बड़ी खबर: कांग्रेस के कद्दावर नेता हरप्रीत सिंह रतन ने छोड़ी पार्टी  ddnewsportal.com

बड़ी खबर: कांग्रेस के कद्दावर नेता हरप्रीत सिंह रतन ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस सरदार रतन सिंह के पोते ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र, ये बताया कारण...

पाँवटा साहिब में चुनावी बेला के अंतिम दौर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिला सिरमौर के कांग्रेस के कद्दावर नेता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व सीपीएस का पोते सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस के आलाकमान को भेज दिया है। पाँवटा साहिब में कांग्रेस को यह बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे उभरने का अब शायद पार्टी के पास समय ही न रहे। 


जानकारी के मुताबिक सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने अपने त्यागपत्र में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को लिखा है कि 
"मैं हरप्रीत सिंह रतन, विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नीतियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अनदेखी से आहत हूं। 
कई बार आग्रह के बाद भी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और उनकी भावनाओं को अनदेखी की गई है। जिससे मैं काफी आहत हूं। ऐसे में मेरे पास पार्टी छोड़ने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। 
हालाँकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से इस बाबत फिलहाल कोई बयान नही आया है, यदि उनकी कोई प्रतिक्रिया आती है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।