शिलाई: खनन व्यवसायी व हाटी योद्धा जालम सिंह फौजी ने छोड़ा संसार ddnewsportal.com

शिलाई: खनन व्यवसायी व हाटी योद्धा जालम सिंह फौजी ने छोड़ा संसार  ddnewsportal.com

शिलाई: खनन व्यवसायी व हाटी योद्धा जालम सिंह फौजी ने छोड़ा संसार, 82 वर्ष की उम्र में घर पर ली अंतिम सांस

जिला सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र के कमरऊ गांव के निवासी खनन व्यवसायी एवं हाटी मुहीम में बड़ा योगदान देने वाली हस्ती जालम सिंह फौजी अब हमारे बीच नही रहे। उन्होंने 82 वर्ष की आयु में रविवार शाम अपने निवास स्थान देवलां (कमरऊ) में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जालम सिंह फौजी खनन व्यवसाय और समाजवादी थे। कई वर्षों तक सिरमौर माईन ऑनर संघ के अध्यक्ष रहे। जालम सिंह फौजी का जिले में खनन माईनों, गिरिपार क्षेत्र के विकास, उत्थान व गिरिपार की हाटी मुहीम में बड़ा योगदान रहा है। वह क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के स्तंभ रहे। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह सहित पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुमान सिंह चौहान के करीबी रहे। वर्तमान के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उन्हे बहुत मानते थे। बीते कुछ माह पूर्व वह जालम सिंह फौजी का हालचाल जानने उनके निवास स्थान पर भी गये थे। 


उनके निधन पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नात्थुराम चौहान सहित गिरिपार केंद्रीय हाटी समिति महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, सिरमौर माईन ऑनर संघ अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर, पांवटा प्रेस क्लब अध्यक्ष आरपी तिवारी, इंदर सिंह ठाकुर, दुगाना पंचायत प्रधान इंदिरा पुंडीर, कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर, भजौन पंचायत के प्रधान गुलाब चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत सिंह पुंडीर, खतरी ठाकुर, गुलाब भंडारी, कंवर ठाकुर, सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान गुलाब ठाकुर, पूर्व उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, बड़वास पंचायत के पूर्व प्रधान रामलाल चौहान आदि ने दुःख प्रकट किया है।