Himachal News: निष्क्रिय पदाधिकारियों को प्रतिभा सिंह की दो टूक ddnewsportal.com

Himachal News: निष्क्रिय पदाधिकारियों को प्रतिभा सिंह की दो टूक ddnewsportal.com
फोटो: प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश।

Himachal News: निष्क्रिय पदाधिकारियों को प्रतिभा सिंह की दो टूक 

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक में कह दिया कुछ ऐसा, लोस चुनाव के लिए कमर कसने को भी कहा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए है। लोकसभा चुनाव की तैयारियाँ शुरू करने को लेकर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाध्यक्षों से लोस चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। पार्टी ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा।


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में  बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। यही वजह है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपनी जीत का परचम लहराएगी।
कांग्रेस केंद्र में भी मजबूती से सरकार बनाएगी। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की एकता से आज प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनी है। बूथ कमेटियों को फिर से सक्रिय करने के साथ जहां भी इसके पुनर्गठन की आवश्यकता हो, इसे जल्द कर देना चाहिए।