मतगणना- रुझानों मे कांग्रेस बढ़त की और.... ddnewsportal.com

मतगणना- रुझानों मे कांग्रेस बढ़त की और.... ddnewsportal.com
प्रतीकात्मक तस्वीर।

मतगणना- रुझानों मे कांग्रेस बढ़त की और....

पहले तीन राऊंड मे मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा को मामूली बढ़त, अर्की और जुब्बल कोटखाई मे कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश मे हुए उपचुनाव की मतगणना आज शुरू हो गई है। पहले तीन राऊंड की मतगणना मे जो रूझान सामने आए हैं वो विशेषकर भाजपा के लिए चौंकाने वाले हैं। हालांकि मंडी संसदीय क्षेत्र से पहले पांच राऊंड मे

भाजपा को लगभग 5 हजार मतों की मामूली बढ़त है वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र में तीन राऊंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी

आगे चल रहे है। वहीं जुब्बल कोटखाई मे कांग्रेस उममीदवार तीन राऊंड के बाद 72 मतों से आगे चल रही है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहे है। वहीं फतेहपुर मे बेलेट पेपर की गणना के बाद कांग्रेस मामूली बढ़त के साथ आगे है। भाजपा के बलदेव सिंह को 1094 और कांग्रेस के भवानी सिंह को 1188 मत मिले है। ये रूझान है जो आगे चलकर परिणाम सामने क्या आते है ये देखने वाली बात है।