श्रीरेणुका जी: 251 महिलाओं को मां रेणुका जी के दर्शन करवाने की मन्नत पूरी ddnewsportal.com

श्रीरेणुका जी: 251 महिलाओं को मां रेणुका जी के दर्शन करवाने की मन्नत पूरी ddnewsportal.com

श्रीरेणुका जी: 251 महिलाओं को मां रेणुका जी के दर्शन करवाने की मन्नत पूरी

कांग्रेस युवा नेता प्रदीप चौहान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम बनाए जाने को लेकर चुनाव से पूर्व रखी थी इच्छा

तीन माह के भीतर 5 चरणों में महिलाओं को करवाई धार्मिक स्थल की यात्रा, जाने क्या है खास...

राजनैता के प्रति किसी कार्यकर्ता का विशेष प्रेम या सादगी का कायल होना अक्सर आपने सुना होगा। लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता ने पिछले तीन माह में ये देख भी लिया है कि आज भी पार्टी से जुड़े सच्चे सिपाही तन-मन-धन से समर्पित होकर काम करते है। बात पाँवटा साहिब के कांग्रेस युवा नेता प्रदीप चौहान की हो रही है, जिन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम बनने की मन्नत को मात्र 3 माह में ही पूरी कर दी। 251 महिलाओं को जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुका जी के दर्शन करवाकर अपनी इच्छा को पूरा कर दिया। पांच चरणो में ये यात्रा पूरी हुई। अंतिम चरण में रविवार को 29 महिलाओं को श्री रेणुका जी के दर्शनों को ले गये। जिससे अब वह कुल 251 महिलाओं को यात्रा पूरी करवा चुके है। 

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान पाँवटा साहिब कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप चौहान ने रेणुका माता से मन्नत मांगी थी कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को बनाया जाता है तो वह 251 महिलाओं को श्री रेणुका माता के दर्शन करवायेंगे। यह मन्नत मीडिया में भी सुर्खियों में रही जिससे कांग्रेस के ही एक खेमे में हलचल मच गई थी। उसके बाद चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी बनी और मुख्यमंत्री भी सुखविंदर सिंह सुक्खू बने। 


अपनी मन्नत पूरी होने पर प्रदीप चौहान ने जनवरी में यह यात्रा शुरू कर दी थी जो मार्च में पांच चरणों में 251 महिलाओं को दर्शन करवाने के साथ पूरी हुई। 
प्रदीप चौहान ने बताया कि "जैसी मेरी मन्नत थी कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बने तो मैं रेणुका माता के चरणों में 251 महिलाओं को रेणुका माता जी लेकर आऊंगा। आज यह मेरी मन्नत पूरी हो गई है। आज मुझे 29 महिलाओं, इससे पहले अब तक में 222 महिलाओं को माता रानी के दर्शन करा चुका हूं। रेणुका माता जी का धन्यवाद जिनके आशीर्वाद कृपा से जनवरी 2023 से जो मेरी यात्रा चालू हुई थी उसको मार्च 2023 में पूरा कर दिया। माता रानी का आशीर्वाद कृपा मेरे ऊपर इसी प्रकार बनी रहे।"