दगाबाजों को बाहर का रास्ता ddnewsportal.com

दगाबाजों को बाहर का रास्ता ddnewsportal.com

दगाबाजों को बाहर का रास्ता 

कांग्रेस मंडल पांवटा साहिब ने जिप उपाध्यक्ष अंजना शर्मा और नप वाईस चेयरमैन ओम प्रकाश कटारिया को निष्कासित करने का प्रस्ताव पास 

पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल ने गत पंचायतीराज और निकाय चुनाव मे कथित कांग्रेस समर्थित चुनाव लड़कर जीतने वाले भंगानी वार्ड की जिप सदस्या अंजना शर्मा और नप वाईस चेयरमैन ओम प्रकाश कटारिया को बाहर का

रास्ता दिखा दिया है। बुधवार को हुई मंडल की बैठक मे दोनो को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास किया गया है। गोर हो कि अंजना शर्मा ने जहां जिला परिषद मे भाजपा का साथ दिया वहीं पांवटा साहिब नगर परिषद मे कांग्रेस के ओमप्रकाश कटारिया ने भी भाजपा के समर्थन मे वोट दिया और

उपाध्यक्ष बने। पार्टी विरोधी गतिविधि करार देते हुए मंडल ने दोनों के खिलाफ निष्कासित करने का प्रस्ताव पास कर हाईकमान को भेज दिया है। मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने पुष्टि की है